विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट या कैदी? 15 साल बाद 'प्रताप' के जरिए कमबैक करेंगी एशा देओल, फिल्म का ट्रेलर हुआ जारी

Published: Mon, 26 Oct 2026 04:43 PM (IST)

क्राइम ड्रामा फिल्म 'प्रताप' का ट्रेलर जारी हो गया है, जिसमें अमित साध एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं।

प्रताप के ट्रेलर में अमित साध

प्रताप के ट्रेलर में अमित साध

HighLights

  1. 'प्रताप' फिल्म का रोमांचक ट्रेलर हुआ जारी

  2. अमित साध एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की भूमिका में

  3. एशा देओल 15 साल बाद कर रही हैं वापसी

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। क्राइम ड्रामा फिल्म 'प्रताप' (Prataap Trailer) के मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है। इस फिल्म में अमित साध और एशा देओल (Esha Deol) मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्म में अमित साध 'प्रताप' नाम के एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर में एक जांबाज और सम्मानित एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की जिंदगी में आए उस असाधारण मोड़ की झलक देखने को मिलती है, जो उसकी पूरी दुनिया बदलकर रख देता है।

फिल्म में अमित साध प्रताप नाम के एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी जिंदगी उस वक्त पूरी तरह बदल जाती है, जब वह खुद सलाखों के पीछे पहुंच जाता है। ट्रेलर में उसके अतीत और वर्तमान के बीच की कहानी दिखाई गई है, जो कई सवाल खड़े करती है।

Pratap (1)

क्या है प्रताप की कहानी?

आखिर किन परिस्थितियों में प्रताप को जेल जाना पड़ता है और अब उसके सामने कौन-सी चुनौतियां आती हैं? दमदार टकराव, एक्शन से भरपूर सीक्वेंस और अप्रत्याशित घटनाक्रम ट्रेलर को दिलचस्प बनाते हैं। कभी कानून की रक्षा करने वाला यह अधिकारी अब खुद अपनी लड़ाई लड़ता नजर आ रहा है। फिल्म में एशा देओल और उनके साथ कई अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं।

प्रताप के बारे में बात करते हुए एशा देओल ने कहा,'मुझे ‘प्रताप’ की कहानी की सबसे खास बात यह लगी कि यह ऊपर से जितनी सीधी-सादी दिखाई देती है, असल में उतनी है नहीं।

इसकी कहानी में कई परतें हैं और जैसे-जैसे घटनाएं आगे बढ़ती हैं, आप किरदारों और उनकी परिस्थितियों को एक अलग नजरिए से देखने लगते हैं। अमित और सचिन के साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा। मैं चाहती हूं कि दर्शक फिल्म देखें और जानें कि इसमें उनके लिए क्या खास है।'

कब रिलीज होगी फिल्म?

एशा देओल और अमित साध के अलावा फिल्म में सीमा बिस्वास, तिग्मांशु धूलिया और मिलिंद गुणाजी सहित कई अन्य किरदार भी हैं।

फिल्म की कहानी सचिन सराफ ने लिखी है और उन्हीं ने इसका निर्देशन किया है। प्रदीप रंगवानी द्वारा निर्मित और यूवी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।