विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रीदेवी को मनाने के लिए Amitabh Bachchan ने ट्रक भरकर भेजे थे फूल, एक्ट्रेस ने रिजेक्ट कर दी थी बिग बी की फिल्म

Published: Fri, 11 Sep 2026 02:08 PM (IST)

एक बार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने श्रीदेवी को फिल्म करने के लिए मनाने के लिए ट्रक भरकर फूल भेज दिए थे।

जब बिग बी ने श्रीदेवी के लिए भेजे थे फूल

जब बिग बी ने श्रीदेवी के लिए भेजे थे फूल

HighLights

  1. जब बिग बी ने श्रीदेवी के लिए भेजे थे फूल

  2. शूटिंग सेट पर हैरान रह गई थीं एक्ट्रेस

  3. एक्ट्रेस को नहीं करनी थी बिग बी के साथ फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बड़े पर्दे पर तो हम कई दिलचस्प कहानियां देखते हैं लेकिन पर्दे के पीछे भी कई मजेदार और खूबसूरत कहानियां छुपी होती हैं। एक ऐसा ही पर्दे के पीछे का किस्सा है अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी का।

श्रीदेवी ने रिजेक्ट कर दी थी फिल्म

दरअसल इस किस्से के अनुसार 1992 में रिलीज हुई फिल्म खुदा गवाह (Khuda Gawah) में निर्देशक बिग बी के साथ श्रीदेवी को लेना चाहते थे लेकिन एक्ट्रेस उस वक्त सिर्फ ग्लैमरस रोल नहीं करना चाहती थीं। ऐसे में उन्होंने उस फिल्म को करने से मना कर दिया था।

यह भी पढ़ें- Sridevi की फिल्म का सबसे कल्ट गाना, कविता कृष्णमूर्ति ने दी आवाज, हर पत्नी लड़ाई के बाद सुनती है ये गीत

अमिताभ बच्चन ने भेजा था फूलों से भरा ट्रक

श्रीदेवी (Sridevi) उस दौर की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक थीं और जब उन्होंने यह फिल्म रिजेक्ट की और इसे करने से मना कर दिया तो अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने उन्हें मनाने के लिए एक खास अंदाज अपनाया।

sridevi (34)

अमिताभ बच्चन ने शूटिंग सेट पर गुलाब के फूलों से भरा एक पूरा ट्रक श्रीदेवी के लिए भेज दिया। जिसे देखकर श्रीदेवी हैरान रह गईं लेकिन खुश भी हुईं। उन्हें बिग बी के इस तरह से मनाने का अंदाज काफी पसंद आया और उन्होंने फिल्म के लिए हां कर दी।

कोरियोग्राफर सरोज खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह ट्रक आया और उसके सारे गुलाब श्रीदेवी पर बरसाए गए। वो मूमेंट एकदम शानदार लग रहा था।

एक्ट्रेस ने रखी थी शर्त

हालांकि फिल्म के लिए हां कहने के साथ ही एक्ट्रेस ने एक शर्त भी रखी। वो ये थी कि वे फिल्म में मां और बेटी का डबल रोल प्ले करेंगी।

sridevi (30)

खुदा गवाह के बारे में

'खुदा गवाह', 1992 की एक भारतीय एपिक क्राइम-एक्शन फिल्म है, जिसे मुकुल एस. आनंद ने लिखा और डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, श्रीदेवी (दोहरी भूमिका में), नागार्जुन, शिल्पा शिरोडकर, डैनी डेन्जोंगपा और किरण कुमार ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

क्या है फिल्म की कहानी?

इसका संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया था। यह फिल्म 'इंकलाब' (1984) और 'आखिरी रास्ता' (1986) के बाद श्रीदेवी और बच्चन की तीसरी साथ में की गई फिल्म थी। अफगानिस्तान और भारत की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म बादशाह खान की कहानी है, जो एक अफगान योद्धा है और अपनी प्रेमिका बेनजीर के पिता की हत्या का बदला लेने के लिए भारत आता है। अपना मिशन पूरा करने के बाद, उस पर एक और हत्या का झूठा आरोप लगाया जाता है और उसे भारत में जेल में डाल दिया जाता है।

यह भी पढ़ें- श्रीदेवी से लेकर मीनाक्षी शेषाद्री तक, 2026 में भी ट्रेंड कर रहा है इन हसीनाओं का 80s का रेट्रो लुक