विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई में कृष्ण दास के भजन पर झूमते दिखे Virat Kohli- Anushka Sharma, लंबे वक्त बाद कैमरे पर नजर आया कपल

Published: Mon, 26 Oct 2026 09:25 AM (IST)

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मुंबई में अमेरिकी सिंगर कृष्णा दास के लाइव कीर्तन में शामिल हुए। दोनों को भक्ति ...और पढ़ें

भक्ति में लीन दिखीं अनुष्का शर्मा

भक्ति में लीन दिखीं अनुष्का शर्मा

HighLights

  1. विराट-अनुष्का मुंबई में कृष्णा दास के कीर्तन में हुए शामिल

  2. अनुष्का भक्ति में लीन, विराट ध्यान करते दिखे

  3. कपल का कार्यक्रम में शामिल होने का वीडियो वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई में 25 अक्टूबर को अमेरिकी सिंगर कृष्णा दास (Krishna Das Concert) का लाइव कीर्तन रखा गया था। यह कार्यक्रम उनके भारत दौरे का हिस्सा था। इस दौरान सेलिब्रिटी कपल अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) भी वहां मौजूद दिखे।

भगवान की भक्ति में लीन अनुष्का शर्मा आंख बंद करते संगीत का आनंद लेती नजर आईं। अपने भक्ति संगीत के लिए मशहूर कृष्णा दास, पारंपरिक भारतीय मंत्रों को पश्चिमी संगीत के साथ मिलाकर पेश करते हैं। अब सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का का कॉन्सर्ट का आनंद लेते हुए एक वीडियो सामने आया है।

भक्ति में लीन दिखीं अनुष्का शर्मा

एक तरफ अनुष्का जहां आंख बंद करके भक्ति में डूबी नजर आईं वहीं विराट को मेडिटेट करते हुए देखा गया। इस मौके के लिए, अनुष्का ने मलबेरी रंग का अनारकली सूट पहना हुआ था जो काफी सिंपल और शानदार लग रहा था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग कढ़ाई वाला दुपट्टा लिया था। वहीं, विराट ने ब्लैक राउंड-नेक टी-शर्ट पहनकर कैजुअल लुक अपनाया।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Team Innovation (@team.innovation)

एक और वायरल वीडियो में अनुष्का भक्तिपूर्ण भजनों पर झूमती और नाचती हुई दिखाई दीं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था मानों वो उस भावपूर्ण संगीत का भरपूर आनंद ले रही हैं।

लंदन में भी अटैंड किया था कंसर्ट

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अनुष्का और विराट ने एक साथ कृष्णा दास के कार्यक्रम में हिस्सा लिया हो। इससे पहले जुलाई 2026 में कपल लंदन के यूनियन चैपल में भी एक कार्यक्रम में शामिल हुआ था और उन्हें इससे पहले भी इसी तरह के आध्यात्मिक कार्यक्रमों में देखा गया है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Deepak Yadav (@deepakyadav___)

एक्ट्रेस की आने वाली फिल्म

अनुष्का शर्मा लंबे समय से फिल्मों और इंडस्ट्री से दूर हैं। वह अपना ज्यादातर समय लंदन में अपने पति, क्रिकेटर विराट और अपने दो बच्चों बेटी वामिका और बेटे अकाय के साथ बिता रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित अनुष्का की एक फिल्म 'चकदा 'एक्सप्रेस' रिलीज का इंतजार कर रही है। इसे उनके एक्टिंग कमबैक के रूप में देखा जा रहा था।

शाह रुख खान और कटरीना कैफ के साथ साल 2018 में आई उनकी पिछली फिल्म 'जीरो' के बाद, इस फिल्म की घोषणा चार साल पहले की गई थी। इसका निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है।

यह भी पढ़ें- प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाने के लिए 5 करोड़ रुपये लेने का दावा बेबुनियाद, Virat Kohli ने आखिरकार तोड़ी चुप्‍पी

यह भी पढ़ें- विराट-अनुष्का के साथ Hanuman Ansh 2 में दिखेंगी अमेरिकन एक्ट्रेस? नीम करौली बाबा की हैं भक्त, मेकर्स का खुलासा