12 भाषाएं जानती है Asin की 7 साल की बेटी, पिता राहुल शर्मा ने खोला राज; फिल्मों से दूर कहां हैं एक्ट्रेस?
राहुल शर्मा ने अपनी बेटी अरिन की परवरिश पर बात की, बताया कि 7 साल की अरिन 12 भाषाएं जानती ...और पढ़ें

सात साल की है असिन-राहुल की बेटी
HighLights
असिन की बेटी अरिन 7 साल की हैं
राहुल शर्मा ने बताया घर में टीवी-मोबाइल नहीं है
असिन ने बेटी की परवरिश में अहम भूमिका निभाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। असिन (Asin) को हिंदी और साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में गिना जाता था। उन्होंने 19 जनवरी 2016 को माइक्रोमैक्स इंफॉर्मेटिक्स के सह-संस्थापक राहुल शर्मा से शादी की और हमेशा के लिए एक्टिंग छोड़ फैमिली लाइफ की ओर रुख किया।
कपल की एक सात साल की बेटी है जिसका नाम अरिन रयान शर्मा है। अब हाल ही में हुई एक बातचीत में राहुल ने अपनी बेटी की परवरिश में असिन के योगदान के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वे अपनी बेटी को मोबाइल फोन इस्तेमाल करने या टेलीविजन देखने की अनुमति नहीं देते हैं।
बेटी को आती हैं 12 भाषाएं
MyGov India से बातचीत के दौरान, राहुल ने एक मां के रूप में असिन की भूमिका के बारे में बात की और बताया कि उनकी बेटी की भाषाओं में काफी गहरी दिलचस्पी है। उन्होंने कहा, 'हमारी एक प्यारी सी बेटी भी है।

वह अभी सिर्फ सात साल की है, लेकिन वह पहले से ही लगभग 12 भाषाएं समझ लेती है और बोल सकती है। इनमें कोरियाई, जापानी, थाई और चीनी शामिल हैं। मुझे तो दो भाषाएं बोलने में भी मुश्किल होती है। हम तो बस अंग्रेजी और हिंदी तक ही सीमित हैं।'
कपल के घर पर टीवी नहीं है
राहुल शर्मा ने यह भी बताया कि भाषाओं में अरिन की दिलचस्पी शायद इसलिए पैदा हुई क्योंकि उनके घर में टीवी नहीं है और उन्होंने अपनी बेटी को अब तक कोई 'स्क्रीन टाइम' (स्क्रीन देखने का समय) नहीं दिया है।
उन्होंने कहा,'हमने अब तक अरिन को स्क्रीन टाइम नहीं दिया। न टीवी और न ही मोबाइल फोन। हमारे घर में सिर्फ किताबें हैं। शायद हमारे घर में अरिन के स्कूल से भी ज्यादा किताबें हैं।

वह अभी दूसरी कक्षा में है, लेकिन हमारे पास घर में आठवीं और नौवीं कक्षा की किताबें भी मौजूद हैं। मैं कभी-कभी मजाक में कह देता हूं कि इसे दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा भी दे लेने दो। इससे क्या फर्क पड़ता है?' यह सब अरिन की ही देन है।'
राहुल ने की असिन की तारीफ
असिन की तारीफ करते हुए राहुल ने अपनी शादी को उनके जीवन की सबसे महत्वपूर्ण घटना बताया। उन्होंने असिन को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया और कहा कि मुश्किल समय में वह उनके साथ खड़ी रहीं और उन्हें आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। राहुल ने बताया कि असिन ने हमेशा उन पर भरोसा किया है, और उनके जीवन में होने से चीजें उनके लिए काफी आसान हो गई हैं।
