विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपिका पादुकोण की न्यू बॉर्न बेबी के नाम पर Bipasha Basu ने किया रिएक्ट, बाद में एक्ट्रेस ने बदला कमेंट

Published: Thu, 22 Oct 2026 12:15 PM (IST)

दीपिका पादुकोण की न्यू बॉर्न बेबी देवी के नाम को लेकर बिपाशा बसु का कमेंट चर्चा का विषय बना हुआ है।

दीपिका पादुकोण और बिपाशा बसु (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

दीपिका पादुकोण और बिपाशा बसु (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. दीपिका पादुकोण की दूसरी बेटी का नाम देवी

  2. बिपाशा बसु की बेटी का नाम भी है देवी

  3. बिपाशा ने किया था दीपिका के फोटो पर कमेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में दूसरी बार माता-पिता बने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह ने मंगलवार को दशहरा के मौके पर अपनी दोनों बेटियों के साथ तस्वीर पहली बार सार्वजनिक की। इस दौरान दोनों ने अपनी छोटी बेटी का नाम भी साझा किया। पहली बेटी का नाम दुआ रखने के बाद, दोनों ने अपनी दूसरी बेटी का नाम देवी रखा है। 

दीपिका के पोस्ट में राज फिल्म फेम एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) पहले एक क्रिप्टिक कमेंट किया था। हालांकि, बाद में उसमें बदलाव किया है, जो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।

बिपाशा बसु का कमेंट

उल्लेखनीय है कि इससे पहले अभिनेत्री बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर की जोड़ी ने भी अपनी बेटी का नाम देवी रखा था। ऐसे में दीपिका और रणवीर को भी बेटी का नाम भी देवी रखे जान के बाद इंटरनेट पर चर्चा शुरू हो गई। इस चर्चा से बिपाशा भी दूर नहीं रही। उन्होंने स्वयं दीपिका और रणवीर के पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए प्रतिक्रिया दी। बिपाशा ने पहले दिल की इमोजी के साथ टिप्पणी की।

यह भी पढ़ें- क्या आपके नाम का पहला अक्षर भी 'द' है? रणवीर-दीपिका की बेटी 'देवी' के नाम से समझें अपनी पर्सनैलिटी और राहु का प्रभाव

bipashabasudeepikapadukone

फिर लिखा- तो क्या आप उस समय सचमुच गंभीर थी, जब आपने मुझसे कहा था कि आपको देवी नाम बहुत पसंद आया। यानी कहीं न कहीं बिपाशा के सामने दीपिका देवी नाम को लेकर अपनी रुचि दिखा चुकी थी। बिपाशा की टिप्पण के बाद लोगों ने भी इस पर अलग-अलग टिप्पणियां की।

bipashabasu

हालांकि, अब बिपाशा बसु ने इस कमेंट को सिर्फ देवी नाम के साथ एडिट कर दिया और पुराना कमेंट पूरी तरह से हटा दिया है। सोशल मीडिया पर कई लोग ये दावा कर रहे हैं कि शायद बिपाशा को अपनी बेटी का नाम कॉपी किए जाने पर कोई आपत्ति हुई है। लेकिन जैसी ही उन्होंने कमेंट में बदलाव किया, उससे इस चर्चा का भी खंडन हो गया है। 

बिपाशा करेंगी कमबैक

आपको बता दें कि 6 साल के लंबे इंतजार के बाद बतौर एक्ट्रेस बिपाशा बसु जल्द ही सिनेमा जगत में वापसी करने जा रही हैं। हाल ही में निर्देशक हंसला मेहता की अपकमिंग अनटाइटल वेब सीरीज की घोषणा हुई है, जिसमें बतौर लीड एक्ट्रेस बिपाशा के नाम पर मुहर लगी है। 

यह भी पढ़ें- दशहरे पर Deepika-Ranveer ने किया दूसरी बेटी का नामकरण, खूबसूरत फैमिली फोटो में दिखाई 'देवी' की झलक