रणबीर कपूर की Brahmastra 2 को मिल गई नई हीरोइन, आलिया भट्ट संग निभाएंगी अहम किरदार?
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र 2 की कास्टिंग को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है।

ब्रह्मास्त्र 2 की कास्टिंग (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
4 साल पहल आई थी फिल्म ब्रह्मास्त्र
ब्रह्मास्त्र 2 में नजर आ सकती है ये एक्ट्रेस
रणबीर कपूर की फिल्म के सीक्वल पर अपडेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2022 में अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फैंटेसी एक्शन एवडेंचर फिल्म ब्रह्मास्त्र को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। निर्देशक अयान मुखर्जी की ये मूवी कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और उस दौरान अयान ब्रह्मास्त्र फिल्म फ्रेंचाइजी की ट्राईलॉजी में बनाने के एलान किया था।
4 साल बाद ब्रह्मास्त्र 2 (Brahmastra 2) का नाम चर्चा में गया है और इसकी वजह फिल्म की कास्टिंग है। खबर है कि एक मशहूर एक्ट्रेस ब्रह्मास्त्र के सीक्वल में अहम किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं-
ब्रह्मास्त्र 2 में नजर आ सकती है ये एक्ट्रेस
हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ब्रह्मास्त्र 2 में नहीं नजर आएंगी। इस मामले की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन इस बीच एक दूसरी अभिनेत्री का नाम रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र 2 के साथ जुड़ता हुआ नजर आ रहा है। फिल्मफेयर की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि सैयारा फिल्म से फैंस का दिल जीतने वालीं अभिनेत्री अनीत पड्डा (Aneet Padda) ब्रह्मास्त्र पार्ट-2 में दिखाई दे सकती हैं।
यह भी पढ़ें- 3 साल बाद Animal Park पर आ गई गुड न्यूज, मेकर्स ने बताया कब शुरू होगी रणबीर कपूर की फिल्म?

रिपोर्ट के मुताबिक- अनीत से ब्रह्मास्त्र 2 में एक अहम रोल के लिए संपर्क किया गया है। अभी बातचीत चल रही है, लेकिन कुछ भी पक्का नहीं हुआ है। यह उस तरह के रोल से बहुत अलग है जो दर्शकों ने उन्हें अब तक करते देखा है, इसलिए उनके इस फ्रेंचाइजी में शामिल होने की संभावना दिलचस्प है।
-1787578969885.webp)
अगर वह इसमें शामिल होती हैं, तो उनकी कास्टिंग ब्रह्मास्त्र 2 की स्टार कास्ट में एक और दिलचस्प पहलू जोड़ सकती है। इससे पहले ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, शाह रुख खान और नागार्जुन जैसे कलाकारों की झलक देखने को मिली थी। खबर ये भी आई थी रणवीर सिंह का किरदार भी ब्रह्मास्त्र 2 में नजर आ सकता है।
ब्रह्मास्त्र 2 की रिलीज में लंबा इंतजार
फिलहाल ब्रह्मास्त्र 2 की रिलीज में काफी लंबा समय लग सकता है। दरअसल आने वाले समय में रणबीर कपूर रामायण पार्ट-1 और 2 को लेकर बिजी हैं। इसके बाद संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनने वाली लव एंड वॉर का नंबर आता है। इसके बाद कहीं ब्रह्मास्त्र के सीक्वल की रिलीज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
