विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

YouTube पर आते ही छाया The Vvaan का 'छठ गीत', मनोकामना के लिए घाट पर पूजा करती दिखीं तमन्ना

Published: Thu, 10 Sep 2026 04:31 PM (IST)

Chhathi Maiya Song: द वन का छठ गीत जारी कर दिया गया है। विशाल मिश्रा की आवाज में यह गीत सोशल मीडिया पर छा गया है।

द वन मूवी का छठ गीत। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

द वन मूवी का छठ गीत। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

HighLights

  1. द वन का छठ गीत हुआ रिलीज

  2. विशाल मिश्रा ने गाया है गाना

  3. गाना यूट्यूब पर हुआ वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म द वन (The Vvaan) से छठ गीत (Chhath Song) रिलीज कर दिया गया है। विशाल मिश्रा की आवाज में फिल्म का गाना वायरल हो रहा है।

द वन का टीजर कुछ समय पहले ही रिलीज किया गया था जिसमें तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) को छठ पूजा करते हुए दिखाया गया था। अब इस पर एक गीत भी बना है जो गुरुवार को जारी कर दिया गया है।

द वन का छठ गीत आउट

द वन का छठी मईया गीत (Chhathi Maiya Song) का टीजर रिलीज होने के बाद ही लोग इसके पूरे गाने का इंतजार कर रहे थे। अब फिल्म का गाना आ गया है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। गाने के साथ-साथ इसका विजुअल भी बहुत प्यारा है।

The Vvaan

पति की मर्जी के खिलाफ तमन्ना भाटिया का रोल मनोकामना पूरी करने के लिए छठ पूजा करती हैं। हाथ में डाला लिए घाट पर छठी मईया की भक्ति में डूबी हुईं तमन्ना को देख फैंस भी भक्ति में लीन हो गए हैं। इस गीत को कौशल किशोर ने लिखा है, जबकि गाया विशाल मिश्रा ने है। उन्होंने गाने की धुन भी तैयार की है।

छठ गीत को मिले लाखों व्यूज

सोशल मीडिया पर जैसे ही छठी मईया का गीत जारी किया गया। यह छा गया है। इसे चंद घंटों में लाखों व्यूज मिल गए हैं। लोग कमेंट में कह रहे हैं कि यह फिल्म यूपी, बिहार और झारखंड में पक्का ब्लॉकबस्टर होगी।

 

क्या है द वन मूवी की कहानी?

एक सुपरनैचुरल थ्रिलर है जो बिहार के वन देवी मंदिर से प्रेरित बताया जा रहा है। फिल्म की कहानी एक शहर में पले-लिखे एक ऐसे शख्स के बारे में है जो अपने पुश्तैनी गांव लौटता है और एक वर्जित जंगल के बारे में स्थानीय लोगों की चेतावनियों को महज अंधविश्वास मानकर नजरअंदाज कर देता है। यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें- The Vvaan से आया 'छठी मईया' गीत का टीजर, भोजपुरी में Vishal Mishra ने गाया गाना; भक्ति में लीन हुए लोग

यह भी पढ़ें- छठी मैया की भक्ति में डुबोता है Anuradha Paudwal का पवित्र गीत, सालों से बना है 'यूपी-बिहार वासियों' की शान