रणबीर कपूर की Brahmastra 2 का हिस्सा नहीं होंगी दीपिका पादुकोण, कौन निभाएगा अमृता का किरदार?
क्या दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र 2' (Brahmastra 2) में नजर आएंगी या नहीं? आइए जानते हैं।
-1787579154346_m.webp)
ब्रह्मास्त्र 2 में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण?
HighLights
ब्रह्मास्त्र 2 में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण?
कौन निभाएगा फिल्म में अमृता का किरदार?
कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण इन दिनों खबरों में छाई हुई है खासकर संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट के विवाद को लेकर। 8 घंटे वर्किंग शिफ्ट, फिल्म के प्रॉफिट में हिस्सेदारी और उनकी बाकी की शर्तों की वजह से फिल्ममेकर के भाई ने उन पर फिल्म की कहानी लीक करने के आरोप भी लगाए हैं।
हालांकि जो कुछ भी हो रहा है उस पर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने डायरेक्ट तौर पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है वहीं वे इस वक्त अपने दूसरे बेबी का वेलकम भी करने वाली हैं और हाल ही में खबर आई थी कि अल्लू अर्जुन की राका की शूटिंग उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान ही की है।
यह भी पढ़ें- Deepika Padukone ने खाई कसम, Spirit निर्देशक संग नहीं करेंगी काम? एक्ट्रेस के सोर्स ने किया चौंकाने वाला खुलासा
ब्रह्मास्त्र 2 में नजर आएंगी दीपिका?
इन सब खबरों के बीच दीपिका के ब्रह्मास्त्र 2 (Brahmastra 2) का हिस्सा बनने की भी खबर सामने आ रही थी। लेकिन ऑफिशियली कुछ भी अनाउंस नहीं हुआ था, रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा था कि वे फिल्म में अमृता का किरदार निभाने वाली हैं। लेकिन अब उनके ऑफिशियल प्रवक्ता ने आखिरकार इसका सीधा जवाब दे दिया है।
-1787579472194.webp)
दीपिका के प्रवक्ता (Spokeperson) के मुताबिक- दीपिका पादुकोण के ‘ब्रह्मास्त्र 2’ का हिस्सा होने या किसी भी तरह से इस प्रोजेक्ट से जुड़े होने की हालिया सभी खबरें गलत हैं।
तो साफ है कि वे फिलहाल ब्रह्मास्त्र 2 का हिस्सा नहीं है यानी अब तक इस फिल्म से उनके जुड़ने की सभी खबरें गलत हैं। फिलहाल फिल्म में अमृता का किरदार कौन निभाएगा इसका कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।
दीपिका का वर्कफ्रंट
दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ आने वाली हाई-प्रोफाइल फिल्म 'किंग' और अल्लू अर्जुन के साथ एक्शन-ओरिएंटेड फिल्म 'राका' में नजर आएंगी। इसके साथ ही वे अपने मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं और अपने दूसरे बच्चे की भी उम्मीद कर रही हैं।
-1787579498153.webp)
ब्रह्मास्त्र के बारे में
ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा 2022 में रिलीज होने वाली फैंटेसी एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जिसे अयान मुखर्जी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसमें अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन जैसे कई कलाकार हैं, साथ ही शाहरुख खान ने भी एक स्पेशल रोल निभाया है।
