विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्वाइन फ्लू की चपेट में आए Emraan Hashmi, तबीयत खराब होने की वजह कैंसिल हुआ इवेंट, फैंस से मांगी माफी

Updated: Sun, 30 Aug 2026 09:05 AM (IST)

आवारापन 2 एक्टर इमरान हाशमी की तबीयत स्वाइन फ्लू की वजह से खराब हो गई है।

इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू (फोटो क्रेडिट- एक्स)

इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. इमरान हाशमी की तबीयत हुई खराब

  2. एक्टर की H1N1 रिपोर्ट आई पॉजिटिव

  3. स्वाइन फ्लू का शिकार हुए इमरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आवारापन 2 की सफलता के बाद मौजूदा समय में अभिनेता इमरान हाशमी के लिए समय काफी यादगार गुजर रहा था। लेकिन अचानक से कब क्या हो जाए किसी को इसका अंदाजा नहीं है। फिलहाल इमरान के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। 

खबर है कि आवारापन 2 एक्टर की तबीयत खराब हो गई है और उनको स्वाइन फ्लू हुआ है। H1N1 वायरस की रिपोर्ट के पॉजिटिव आने के बाद इमरान ने बेंगलुरु में होने वाले एक इवेंट में न शामिल होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है और फैंस से माफी भी मांगी है।

इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू

करीब 6 साल पहले जब दुनिया कोरोना महामारी से गुजर रही थी तब बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी कोविड 19 का शिकार हुए थे। अब जब धीरे-धीरे देश में स्वाइन फ्लू पैर पसार रहा है तो इसका साया हिंदी सिनेमा पर भी पड़ रहा है। अभिनेता इमरान हाशमी फिलहाल इसकी चपेट में आए हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार इमरान की तबीयत पिछले एक दो दिन से ठीक नहीं थी और इसकी वजह से उन्होंने H1N1 टेस्ट कराया। 

यह भी पढ़ें- Gunmaaster G9 Teaser: महादेव की भक्ति और इश्क में तबाही... 'आवारापन 2' के बाद इमरान का नया धमाका; धांसू है टीजर


emraanhashmiswineflu (1)

रिपोर्ट्स में इमरान हाशमी स्वाइन फ्लू से ग्रस्त पाए गए और इसके बाद डॉक्टर्स की टीम ने उचित ट्रीटमेंट देने के साथ-साथ आराम करने की सलाह भी दी है। बता दें कि इमरान हाशमी बेंगलुरु में एक इवेंट में शामिल होने वाले थे। लेकिन खराब स्वास्थ्य के चलते वह इसका हिस्सा नहीं बन पाए। जिसके चलते उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में लिखा है-

emraanhashmiswineflu

बेंगलुरु के सभी प्यारे लोगों से माफी मांगना चाहता हूं। तबीयत खराब होने की वजह से मैं इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाया। लेकिन पिक्चर अभी खत्म नहीं हुई है, बस पोस्टपॉन हुई है। 12 सितंबर को मैं आपसे जरूर मिलूंगा। इस तरह से इमरान बेंगलुरु इवेंट पर लेटेस्ट अपडेट दिया है। 

इमरान हाशमी की अगली फिल्म

आवारापन 2 की अपार सफलता के बाद इमरान हाशमी आने वाले समय में अपकमिंग फिल्म गन मास्टर जी9 में नजर आएंगे, जिसका धांसू ट्रेलर देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। बता दें कि 27 नवंबर 2026 को गन मास्टर जी9 सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर बदली Awarapan 2 की तकदीर, लाखों से फिर करोड़ों में लौटी फिल्म; Toxic की नाक मे किया दम