विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सैफ अली खान को डराएंगे Akshay Kumar, 'हैवान' के ट्रेलर रिलीज डेट का चल गया पता

Updated: Mon, 24 Aug 2026 06:49 PM (IST)

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की आने वाली फिल्म हैवान के ट्रेलर रिलीज को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है।

हैवान मूवी ट्रेलर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

हैवान मूवी ट्रेलर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. इस दिन रिलीज होगा हैवान का ट्रेलर

  2. अभिनेता अक्षय कुमार ने किया एलान

  3. सैफ अली खान भी फिल्म का हिस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सितंबर के महीने में बड़े पर्दे पर हिंदी सिनेमा की तरफ से लेटेस्ट फिल्मों की बहार आने वाली है। जिसमें अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान की चर्चित फिल्म हैवान का नाम भी शामिल है। कुछ दिन पहले इसका टीजर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। 

अब मेकर्स हैवान के ट्रेलर को रिलीज करने की भी तैयारी कर चुके हैं। जिसका एलान अक्षय ने सोशल मीडिया पर किया है। आइए जानते हैं कि फिल्म का ट्रेलर कब सामने आएगा। 

कब रिलीज होगा हैवान का ट्रेलर 

बीते साल भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान स्टेडियम अक्षय कुमार और सैली खान को एक साथ स्पॉट किया गया था और उस वक्त ये चर्चा तेज हो गई थी कि दोनों जल्द ही किसी मूवी में नजर आएंगे। इसके कुछ ही देर बाद मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन द्वारा फिल्म हैवान की आधिकारिक घोषणा की गई, जिसमें अक्षय और सैफ का नाम शामिल था। 

यह भी पढ़ें- Haiwaan के बाद 'एलियन थ्रिलर' में धमाका करेंगे Akshay Kumar, नई फिल्म 'समुक' के सेट से पहला वीडियो आया सामने

akshay kumar haiwaan

साइको थ्रिलर फिल्म हैवान पूरी तरह से बनकर तैयार है और मेकर्स इसे बड़े पर्दे पर पेश करने से पहले फैंस के लिए टीजर और ट्रेलर का सरप्राइज ला रहे हैं। टीजर के बाद अब 25 अगस्त मंगलवार को हैवान का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज होगा, इसकी जानकारी अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट कर दी है। 

अक्षय ने अपने इस ट्वीट में हैवान के दो नए पोस्टर्स को शामिल किया गया है, जिनमें उनकी और सैफ अली खान की झलक देखने को मिल रही है। साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा है- कल कहानी मेरी होगी, लेकिन डर तुम्हारा होगा। 

अक्षय कुमार की तरफ से हैवान के ट्रेलर रिलीज अनाउंसमेंट के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है और वे इसका बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं। 

इस दिन रिलीज होगी हैवान

गौर किया जाए फिल्म हैवान की रिलीज डेट की तरफ तो ये फिल्म सितंबर के दूसरे वीक में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। 11 सितंबर 2026 को अक्षय कुमार और सैफ अली खान की इस लेटेस्ट मूवी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- OTT पर छाई लेटेस्ट Comedy Drama, बॉक्स ऑफिस के बाद Hotstar की बनी नंबर-1 फिल्म; हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट