विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramayana में 'राम' बने Ranbir Kapoor की परफॉर्मेंस पर इम्तियाज अली का रिएक्शन, कहा- कुछ हिस्से ऐसे थे जहां...

Published: Thu, 26 Nov 2026 08:33 PM (IST)

नितेश तिवारी निर्देशित रामायणम् (Ramayana) में रणबीर कपूर की परफॉर्म पर इम्तियाज अली ने रिएक्शन दिया है। 

रामायणम् की परफॉर्मेंस पर इम्तियाज अली का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

रामायणम् की परफॉर्मेंस पर इम्तियाज अली का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. इम्तियाज अली ने देखी रणबीर की रामायणम्

  2. रणबीर की परफॉर्मेंस पर बोले इम्तियाज

  3. इम्तियाज ने बताई रणबीर के निर्देशन की इच्छा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायणम् पार्ट 1 (Ramayana Part 1) में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने भगवाव राम की भूमिका निभाई है। फिल्म में रणबीर की परफॉर्मेंस पर फिल्ममेकर इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) ने रिएक्शन दिया है।

इम्तियाज अली और रणबीर कपूर ने साथ में दो फिल्में की हैं। उनकी पहली फिल्म रॉकस्टार (Rockstar) बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्मों में गिनी जाती है। वहीं, उनकी साथ में दूसरी फिल्म तमाशा थी। भले ही 11 सालों से इम्तियाज और रणबीर ने साथ काम नहीं किया है, लेकिन डायरेक्टर हमेशा उनकी सराहना करते हैं।

रणबीर की परफॉर्मेंस पर बोले इम्तियाज

हाल ही में, इम्तियाज अली ने फिल्म रामायणम् में रणबीर की परफॉर्मेंस पर बात की है। उनका कहना है कि राम की भूमिका रणबीर की जिंदगी पर गहरा असर छोड़ता है। पीटीआई के साथ बातचीत में डायरेक्टर ने कहा-

कुछ हिस्से ऐसे थे जहां उन्होंने बहुत ही बेहतरीन काम किया। वह सबसे अच्छे हैं, एक बहुत ही शानदार अभिनेता हैं और सच में बहुत बेहतरीन हैं। उन्हें देखना वाकई अद्भुत था। मुझे लगता है कि भगवान राम का किरदार निभाना उनके जीवन में बहुत मददगार साबित होगा।

फिल्मों से पहले निर्देशन करना चाहते थे रणबीर

इम्तियाज अली ने रणबीर के फिल्मों में आने से पहले उनसे हुई मुलाकात को याद किया और बताया कि अभिनेता कभी डायरेक्टर बनने की ख्वाहिश रखते थे। उन्होंने खुलासा किया, "मेरी फिल्मों में एक्टिंग शुरू करने से पहले ही, रणबीर और मैंने फिल्म निर्देशन के बारे में बात की थी। उन्होंने मुझे पहले ही बता दिया था कि उनकी इच्छा फिल्में डायरेक्ट करने की है।

ranbir kapoor

रणबीर के निर्देशन से इम्तियाज को नहीं हैरानी

डायरेक्टर ने आगे कहा, "कपूर परिवार से ताल्लुक रखने और ऐसी सोच होने के कारण, इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि उसने कहा है कि वह फिल्में डायरेक्ट करेगा। अगर वह फिल्में डायरेक्ट नहीं करता, तो मुझे हैरानी होती।" उन्होंने यह भी बताया कि वह नहीं चाहते हैं कि रणबीर निर्देशन के लिए पूरी तरह एक्टिंग छोड़ दें। हालांकि, यह भी सच है कि अभिनेता को एक्टिंग से ज्यादा निर्देशन पसंद है।

यह भी पढ़ें- Ramayana की बड़ी सफलता, Critics Choice Awards 2026 में दो कैटेगरी में हुई शॉर्टलिस्ट; हॉलीवुड फिल्मों से मुकाबला

यह भी पढ़ें- Ramayana की टीम से मिले गृह मंत्री Amit Shah, फिल्म की सफलता पर दी Ranbir-Sai को बधाई; इस कारण नहीं पहुंचे यश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।