विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छतों पर 'स्पीकरों' में बजता था Shah Rukh Khan का कालजयी गीत, 33 सालों से उदित नारायण की आवाज में है अमर

Updated: Wed, 19 Aug 2026 08:22 AM (GMT+05:30)

शाह रुख खान का एक कालजयी रोमांटिक सॉन्ग 90 के दशक में छतों पर स्पीकर रखकर तेज आवाज में बजाया जाता था।

शाह रुख खान का गीत (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

शाह रुख खान का गीत (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. 33 साल पहले रिलीज हुआ था गीत

  2. शाह रुख खान का कल्ट रोमांटिक सॉन्ग

  3. गायक उदित नारायण ने दी थी आवाज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किंग ऑफ रोमांस के नाम से हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) का जाना जाता है। पिछले करीब साढ़े तीन दशक से वह बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिनके गाने भी अपने आप में खास रहे हैं। 

इसी आधार पर आज हम आपको शाह रुख खान के एक ऐसे ही कालजयी गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 90 के दशक में लोगों द्वारा छत पर स्पीकर रखकर तेज आवाज में बजाया जाता था। आइए जानते हैं कि वह सॉन्ग कौन सा है।

स्पीकरों में बजता था ये गीत

आज के जमाने में गाने को ऑनलाइन म्यूजिक ऐप पर सुना जाता है। लेकिन एक वक्त ऐसा था कि जब लोग टेप रिकॉर्डर और वॉकमैन में सॉन्ग सुनना पसंद करते थे। शाह रुख खान के जिस गीत के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, वह उसी जेनेरेशन से नाता रखता है। गाने का टाइटल है- जादू तेरी नजर... (Jaadu Teri Nazar)।

यह भी पढ़ें- चलती गाड़ी में लिखा गया था 32 साल पुराना Cult रोमांटिक सॉन्ग, 'पंचम दा' की मौत से पहले बना था गीत

jaadu teri nazar song

शाह रुख खान का ये सॉन्ग साल 1993 में आई उनकी कल्ट क्लासिक फिल्म डर (Darr) से नाता रखता है। निर्देशक यश चोपड़ा की डर उस साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड हिट फिल्म रही थी और इसका जादू तेरी नजर... गाना सबसे अधिक लोकप्रिय रहा।

jaadu teri nazar song (1)

इस सॉन्ग मशहूर सिंगर उदित नारायण (Udit Narayan) ने गाया था। आज भी रिलीज के 33 साल बाद भी उदित की आवाज में ये कालजयी रोमांटिक सॉन्ग अमर है। शाह रुख खान के अलावा इस गीत को मूलरूप से जूही चावला (Juhi Chawla) पर फिल्माया गया था। जब वह अपने कॉलेज में होती हैं तो बैकग्राउंड में किंग खान उनके लिए जादू तेरी नजर... को गाते हैं।

डर के इस गीत का संगीत शिव और हरी की जोड़ी ने मिलकर तैयार किया था, जबकि लिरिक्स गीतकार आनंद बक्शी द्वारा लिखे गए थे। इस तरह से शाह रुख खान का ये अल्टीमेट सॉन्ग बनकर तैयार हुआ था।

शाह रुख ने निभाया नेगेटिव रोल

फिल्म डर में शाह रुख खान और जूही चावला के अलावा अभिनेता सनी देओल ने भी अहम भूमिका अदा की थी। लेकिन किंग खान के नेगेटिव रोल के आगे वह फीके नजर आए और शाह रुख ने एंटी हीरो रोल में भी अपनी गहरी छाप छोड़ी।

यह भी पढ़ें- पहले मीनाक्षी, फिर करिश्मा... Asha Bhosle का वो 'चटपटा' गाना, दोनों ही गीतों को दी आवाज; 40 सालों से बना है कल्ट