मोहल्लों की गलियों में गूंजती थी Kishore Kumar के गाने की आवाज, 42 साल पुराना गीत आज भी है कल्ट क्लासिक
महान गायक किशोर कुमार का एक गाना ऐसा था, जिसकी आवाज मोहल्लों की गलियों में गूंजती थी।

किशोर कुमार का कल्ट गाना (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
42 साल पहले रिलीज हुआ था ये गाना
किशोर कुमार की आवाज में है अमर
अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया था गीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किशोर कुमार हिंदी सिनेमा के वह प्लेबैक सिंगर थे, जिनके गानों को आज भी श्रोता सुनना पसंद करते हैं। किशोर दा के गीतों का क्रेज अपने दौर में ऐसा हुआ करता था, लोग उन्हें टेप रिकॉर्ड, वॉकमैन और स्पीकरों में तेज आवाज में बजाते थे।
इस आधार पर आज हम आपको किशोर कुमार (Kishore Kumar) के एक ऐसे ही 42 साल पुराने गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी आवाज 80 के दशक में मोहल्लों की गलियों में गूंजता था। आइए जानते हैं कि वह कौन सा सॉन्ग है।
किशोर कुमार का कल्ट क्लासिक गीत
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ किशोर कुमार की जोड़ी काफी जची थी। किशोर दा ने बिग बी के लिए एक से बढ़कर एक गाने गाए। उनमें से एक गीत साल 1984 में आई फिल्म शराबी से नाता रखता है, जो अपने दौर का सबसे आईकॉनिक सॉन्ग माना गया था। उस गाने के बोले थे- दे दे प्यार दे... (De De Pyaar De)
यह भी पढ़ें- छतों पर 'स्पीकरों' में बजता था Shah Rukh Khan का कालजयी गीत, 33 सालों से उदित नारायण की आवाज में है अमर
-1787197691460.webp)
जी हां अमिताभ बच्चन की फिल्म शराबी का ये गाना अपने आप में बेहद खास है। किशोर कुमार द्वारा गाए गए इस गीत का आवाज 80 के दशक में हर तरफ गूंजती थी। लोग अपने-अपने घरों में म्यूजिक सिस्टम में इसे सुनना पसंद करते थे। इतना ही नहीं जब भी रेडियो पर दे दे प्यार दे... बजता था तो लोग रेडियो के वॉल्यूम को हाई करते थे।

इस तरह का क्रेज किशोर कुमार के दे दे प्यार दे... गाने को लेकर देखने को मिला था। आज भी शराबी के इस सॉन्ग को खूब सुना जाता है। अमिताभ के साथ-साथ इस गीत में अभिनेत्री जया प्रदा की झलक भी देखने को मिली थी, जो फिल्म की लीड एक्ट्रेस रहीं। कहा जाता है कि शराबी की सफलता में इस गाने का बड़ा हाथ रहा था।
बप्पी लहरी के संगीत से हुआ अमर
फिल्म शराबी के दे दे प्यार दे... गाने की सफलता में जितना अधिक योगदान गायक किशोर कुमार का था, ठीक उतना ही अधिक श्रेय संगीतकार बप्पी लहरी को जाना चाहिए, जिन्होंने इस शानदार गीत की धुनों को तैयार किआ था। इसके अलावा अनजान साहब ने इसके लिरिक्स लिखे थे, जिन्हें हर कोई गुनगुना पसंद करता है।
