विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gen-Z के दिलों पर छाई Krishnavataram, नवरात्रि में री-रिलीज होगी फिल्म, मेकर्स ने 'पार्ट 2' की रिलीज डेट का खोला राज?

Published: Sun, 13 Sep 2026 09:21 AM (GMT+05:30)

'कृष्णावतारम' (Krishnavataram) के मेकर्स ने फिल्म के दूसरे और तीसरे पार्ट, फिल्म की री-रिलीज और 'पार्ट 2' की रिलीज डेट के बारे में खुलासा किया है।

सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी कृष्णावतारम्?

सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी कृष्णावतारम्?

HighLights

  1. सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी कृष्णावतारम्?

  2. विदेशों में रिलीज होने जा रही डिवोशनल फिल्म

  3. कब रिलीज होगा फिल्म का दूसरा पार्ट?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल के समय में भारतीय सिनेमा में भक्ति-भाव वाली फिल्मों ने काफी ध्यान खींचा है। इस साल रिलीज हुई 'कृष्णावतारम' को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था और इसीलिए फ्रैंचाइजी के मेकर्स भी इसे आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।

हार्दिक गज्जर के निर्देशन में बनी 'कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट (हृदयम)' (Krishanavataram: Part 1) 7 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता ने कृष्ण, सुष्मिता भट्ट ने राधा, निवाशिनी कृष्णन ने रुक्मिणी और संस्कृति जयाना ने सत्यभामा की भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh ने बदला बॉलीवुड का रुख, करण जौहर भी ला रहे कृष्ण की कहानी; क्या Gen-Z को अपनी जड़ों से जोड़ पाएगा सिनेमा?

कब रिलीज होगी 'कृष्णावतारम् 2'?

फिल्म निर्माता इस फ्रैंचाइजी के लिए अपने बड़े विजन पर काम कर रहे हैं। एक बातचीत में प्रोड्यूसर शोभा संत ने बताया है कि पार्ट 2 और 3 की स्क्रिप्ट्स पर एक साथ काम चल रहा है। इसमें शामिल VFX के काम के पैमाने को देखते हुए, उम्मीद है कि फिल्म का दूसरा भाग 2028 में सिनेमाघरों तक पहुंचेगा।

krishna (16)

विदेशों में रिलीज होगी कृष्णावतारम्

टीम पहली फिल्म की पहुंच को और बढ़ाने पर भी काम कर रही है। साजन राज कुरुप ने बताया कि इस साल अक्टूबर में विदेशी दर्शकों के लिए फिल्म के पहले भाग का इंग्लिश वर्शन रिलीज किया जाएगा। नवरात्रि के दौरान यह फिल्म फिर से सिनेमाघरों में आएगी; इसमें हिंदी वर्शन के साथ-साथ दूसरी भारतीय भाषाओं में डब किए गए वर्शन भी दिखाए जाएंगे।

री-रिलीज होगी फिल्म

पहली फिल्म को दोबारा थिएटर में लाने का फैसला मेकर्स की इसके डिजिटल भविष्य को लेकर अपनाई गई रणनीति से भी जुड़ा है। कुरुप ने कहा, 'हमने सोच-समझकर OTT/सैटेलाइट राइट्स अपने पास रखने का फैसला किया है'। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि थिएटर में दोबारा रिलीज होने पर फिल्म को नए दर्शक मिल सकते हैं।

krishna (8)

जेन -जी के दिलों में बनाई जगह

कुरुप ने युवा दर्शकों के बीच इस फ्रैंचाइजी की लोकप्रियता का भी जिक्र किया और बताया कि मेकर्स इसका दायरा क्यों बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'कृष्ण एक ऐसे भगवान हैं जिन्हें पूरी दुनिया जानती है। यहां तक कि मेरी 16 साल की बेटी भी उन्हें बहुत पसंद करती है और उसे इस बात पर गर्व है कि मैंने उन पर आधारित फिल्में बनाने का फ़ैसला किया। अगर 'जेन ज़ी' (Gen Z) ऐसा कहती है, तो मैं कह सकता हूं कि हमने लोगों के दिलों में गहरी जगह बनाई है। लेकिन रुकिए, हम यहीं नहीं रुक रहे हैं। मुझे यकीन है कि हम और भी बहुत कुछ कर सकते हैं और करेंगे'।

कृष्णावतारम् के बारे में

'कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट (हृदयं)' फिल्म राम मोरी के 2025 के उपन्यास 'सत्यभामा' पर आधारित है। यह फिल्म सत्यभामा के नजरिए से भगवान कृष्ण की कहानी दिखाती है; इसमें राधा से अलग होने के बाद कृष्ण की यात्रा और उनकी पत्नियों रुक्मिणी और सत्यभामा के साथ उनके रिश्ते को दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें- वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही Krishnavataram, दुनियाभर में छाएगा कान्हा का जादू, मिला 'गुरुदेव' का साथ