विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कांवड़ यात्रा' के आखिरी दिन सड़कों पर गूंज रहा है 'देसी भजन', पहाड़ी सिंगर ने गाया है कल्ट शिव भक्ति गीत

Updated: Mon, 24 Aug 2026 01:03 PM (GMT+05:30)

सावन महीने में कांवड़ यात्रा का आज आखिरी दिन है और इस दौरान एक प्यारा शिव भजन सड़कों पर गूंजता हुआ सुनाई दे रहा है।

कांवड़ यात्रा का स्पेशल गाना (फोटो क्रेडिट- एक्स)

कांवड़ यात्रा का स्पेशल गाना (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. कांवड़ यात्रा में बज रहा देसी भजन

  2. कांवड़ियों की बना पहली पसंद

  3. इस गायक का लोकप्रिय गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सावन के पावन महीने का आखिरी सोमवार आज है। इस दिन का विशेष महत्व हर शिव भक्त कांवड़ यात्रा करने वालों के लिए अहम माना जाता है। कांवड़ियों द्वारा आज के दिन एक शिव भजन खूब सुना जा रहा है और उसकी गूंज सड़कों पर गूंजती हुई सुनाई दे रही है। 

ये एक देसी भजन है, जिसे किसी फिल्म गायक ने नहीं, बल्कि एक पहाड़ी गायक ने गाया है। आलम ये है कि ये गीत हर किसी का फेवरेट बन चुका है। आइए जानते हैं कि यहां कौन से भजन के बारे में चर्चा की जा रही है। 

कांवड़ यात्रा के आखिरी दिन छाया ये शिव भजन 

सावन के महीने में कांवड़ यात्रा का जश्न हर तरफ देखने को मिलता है। इस जश्न को दोगुना करने का काम शिव भजन करते हैं और जब बात शिव भक्ति के गानों की जाए तो उसमें गायक हंसराज रघुवंशी (Hansraj Raghuwanshi) का नाम जरूर शामिल होगा। इस लेख में जिस भजन के बारे में जिक्र किया जा रहा है, उसका टाइटल है- लागी लगन शंकरा... (Laagi Lagana Shankara)।

यह भी पढ़ें- 35 सालों से सावन की शान बना हुआ है Anuradha Paudwal का ये शिव भजन, एक-एक लाइन कर देती है भक्ति में लीन

laagi lagan shankara song

जी हां कांवड़ यात्रा के आखिरी दिन भगवान शिव को समर्पित सिंगर हंसराज रघुवंशी का ये प्यार गीत डीजे पर खूब बज रहा है और हर तरफ इसकी गूंज सुनाई दे रही है। मालूम हो कि हंसराज ने ये गाना करीब 5 साल पहले गाया था और तब से लेकर अब तक ये श्रोताओं का बेस्ट एवर शिव भजन बन चुका है। 

हंसराज रघुवंशी द्वारा गाए गए लागी लगन शंकरा... की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसकी यूट्यूब परफॉर्मेंस के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। अब तक इस भजन पर 345 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसके अलावा 4.2 मिलियन लोगों ने इस गाने को लाइक भी किया है, जो ये बताने के लिए काफी है कि वाकई हंसराज रघुवंशी का ये गाना कमाल का है। 

पहाड़ी सिंगर हैं हंसराज रघुवंशी

दरअसल हंसराज रघुवंशी का मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं और इसी वजह से उन्हें पहाड़ी गायक कहा जाता है। शिव भक्ति में खुद को लीन रखने वाले हंसराज आज के दौर के सबसे उम्दा सिंगर हैं, जो शिव भजनों को अपनी मधुर आवाज से अमर कर देते हैं। 

यह भी पढ़ें- Anuradha Paudwal का वो शिव भजन, सावन से 6 दिन पहले इंस्टाग्राम पर बनी लाखों में रील्स; जमकर हो रहा है ट्रेंड