विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिर्जापुर की गद्दी के लिए फिर भिड़ेंगे 'मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित', बड़े पर्दे पर दिखेगा फुल ऑन भौकाल

Updated: Mon, 24 Aug 2026 06:33 PM (GMT+05:30)

मिर्जापुर द मूवी की रिलीज से पहले मेकर्स की तरफ से दो नए प्रोमो वीडियो को रिलीज किया गया है।

मिर्जापुर द मूवी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

मिर्जापुर द मूवी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. मिर्जापुर द मूवी के लेटेस्ट प्रोमो आउट

  2. मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित की भिड़ंत

  3. इस दिन थिएटर्स में रिलीज होगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की चर्चा लंबे समय से चल रही है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और रवि किशन जैसे कई कलाकारों से सजी क्राइम थ्रिलर फिल्म का हर कोई बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। 

जिसकी वजह वेब सीरीज के बाद बड़े पर्दे पर मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित की भिड़त को देखना है। इस बीच मेकर्स की तरफ से फिल्म के इन दोनों किरदारों के अलग-अलग नए प्रोमो वीडियो शेयर किए गए हैं, जिन्हें देखकर फैंस की एक्साइटमेंट हाई हो गई है। 

सामने आया  ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के लेटेस्ट प्रोमो

जैसे  ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, ठीक वैसे-वैसे मेकर्स फैंस के लिए कुछ न कुछ नया लेकर आ रहे हैं। अभी  ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ट्रेलर का भौकाल कम नहीं हुआ कि फिल्म के दो दमदार कैरेक्टर मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) और गुड्डू पंडित (अली फजल) के स्पेशल प्रोमो वीडियो क एक्स हैंडल पर शेयर कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें- 8 साल बाद आ रहा है Mirzapur का मनमोहक गाना, जल्द रिलीज होगा 'गुड्डू भैया' के इश्क का फरमान

मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ से मुन्ना द प्रिंस यानी दिव्येंदु का एक जबरदस्त प्रोमो शेयर किया है, जिसमें उनका स्वैग और पावर-पैक्ड एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- मुन्ना भैया, साक्षात A(LIVE)। बड़े पर्दे पर मुन्ना भैया से मिलिए।

इसके अलावा दूसरे ट्वीट में गुड्डू द लायन यानी अली फजल का एक रोमांचक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें फिल्म से गुड्डू पंडित का पागलपन और उनका दबदबा देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- इनका जब मन करेगा आएंगे, जब मन करेगा जाएंगे। बड़े पर्दे पर गुड्डू भैया से मिलिए।

कब रिलीज होगी फिल्म

मिर्जापुर: द मूवी का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Mirzapur फिल्म के लिए अली फजल ने किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, महज इतने महीने में हुए फिट