8 साल पुरानी वेब सीरीज से कैसे अलग है Mirzapur The Movie? 5 कारणों से क्राइम थ्रिलर ने थिएटर्स में मचाया भौकाल
वेब सीरीज के बाद फिल्म फॉर्मेट में मिर्जापुर ने सिनेप्रेमियों का दिल जीता है और बॉक्स ऑफिस पर भौकाल टाइट रखा है।
-1789454962342_m.webp)
मिर्जापुर की सफलता के कारण (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
वेब सीरीज के बाद फिल्म में चला मिर्जापुर का जादू
मिर्जापुर द मूवी की दमदार कहानी ने जीता फैंस का दिल
इन कारणों से बॉक्स ऑफिस पर सफल रही फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में सिनेमाई गलियारे में निर्देशक गुरमीत सिंह के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म मिर्जापुर द मूवी (Mirzapur The Movie) की चर्चा खूब हो रही है। सिनेमाघरों में इसे भारी संख्या में देखने के लिए दर्शक पहुंच रहे हैं और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अपार सफलता हासिल की।
लेकिन अगर आप ये सोच रहे हैं कि 8 साल पहले आई वेब सीरीज मिर्जापुर और इस फिल्म में कोई समानता है, तो आप गलती कर रहे हैं। क्योंकि मिर्जापुर द मूवी की लीड कास्ट के अलावा फिल्म और सीरीज में जमीन आसमान का अंतर है, जो इन पांच कारणों से समझा जा सकता है।
कहानी में है बहुत अंतर
अभिनेता अली फजल ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि साल 2018 में रिलीज होने वाली मिर्जापुर वेब सीरीज के 6-7 वें एपिसोड से फिल्म की कहानी को लिंक किया गया है।
यह भी पढ़ें- ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Mirzapur: The Movie का भौकाल टाइट, शनिवार को कर डाली ताबड़तोड़ कमाई

फिल्म देखने के बाद इसका आभास शुरुआती सीन्स के आधार पर हो जाता है कि इस बार लड़ाई सिर्फ कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) और गुड्डू पंडित (अली फजल) की दुश्मनी की नहीं है, बल्कि मिर्जापुर की गद्दी की है। इसके लिए प्रदेश की सीमा के बाहर के बाहुबली भी मिर्जापुर की गद्दी पर नजर रखे हुए हैं, जो सीरीज के पहले सीजन से बहुत अलग है।
नई कास्ट और किरदार
मिर्जापुर द मूवी में कई नए कलाकारों को शामिल किया गया है, जो सीरीज का हिस्सा नहीं रहे थे। इनमें रवि किशन (बब्बन यादव), मोहित मलिक (बिरजू लौहार), सोनल चौहान (मुमताज बीवी) और सत्येंद्र सोनी (चंदू पंचर) जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं।
-1789457176231.webp)
इसके अलावा मिर्जापुर वेब सीरीज के मुख्य किरदार जैसे अफीफ के सौदागार रऊफ लाला (अनिल जॉर्ज) और पुलिस अधिकारी आरएस मौर्या (अमित सियाल) को फिल्म फॉर्मेट से एकदम गायब रखा गया है।
दुश्मन नहीं, दोस्त बने मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित
मिर्जापुर वेब सीरीज की स्टोरी का प्रमुख प्लाट गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) की आपसी दुश्मनी रही थी, जो दर्शकों को काफी पसंद आया था। लेकिन फिल्म में इन दोनों का मामला एक दम से उलट दिखाया गया है और मूवी के अंत में गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया की दोस्ती दिखाई गई है, जो सबसे अधिक सरप्राइज करने वाला रहता है।

मालूम हो कि मिर्जापुर सीरीज के सीजन 2 में गुड्डू पंडित अपनी पत्नी स्वीटी (श्रेया पिलगांवकर) और छोटे भाई बबलू पंडित (विक्रांत मैसी) का मौत बदला मुन्ना भैया को मौत के घाट उतारकर लेता है।
29 एपिसोड से 3 घंटे में सिमटी कहानी
मिर्जापुर वेब सीरीज के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं, जिनमें कुल 29 एपिसोड मौजूद रहे। सीरीज के इन तीनों सीजन को 2018 से लेकर 2024 के दौरान ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया है। एक तरफ 6 साल की वेब सीरीज की टाइमलाइन और दूसरी तरफ मिर्जापुर द मूवी की 3 घंटे की कहानी।

फिल्म के आधार पर स्टोरी को कट टू कट रखा गया है, जिसकी वजह से थिएटर्स में रोमांच बना रहे। निर्देशक गुरमीत सिंह ने जिस तरह से इसे पेश किया है, वह वाकई देखने लायक है।
मिर्जापुर में म्यूजिक की एंट्री
वेब सीरीज मिर्जापुर में सिर्फ वारूं... गाने को दिखाया गया था। लेकिन मिर्जापुर द मूवी में इस बार मेकर्स ने म्यूजिक पर भी विशेष ध्यान दिया। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि इसके लिए ज्यादा ओरिजन सॉन्ग नहीं बल्कि पुराने गाने को इस्तेमाल किया गया है।
खासतौर हरियाणवी गायक धंधा न्योलिवाला (Dhanda Nyoliwala) के दो नंबरी... और मारूती... सॉन्ग्स ने सभी का ध्यान खींचा है। इसके अलावा शहंशाह-ए-कव्वाली नुसरत फतेह अली खान का सासों की माला... को भी मिर्जापुर द मूवी में रीक्रिएट किया गया है।
यह भी पढ़ें- 11वें दिन Mirzapur: The Movie ने दुनियाभर में उड़ाया गर्दा, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने की तगड़ी कमाई
