विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खत्म नहीं हुआ 2 अक्टूबर का खेल! मोहनलाल की Drishyam 4 पर लगी मुहर, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म?

Updated: Mon, 24 Aug 2026 08:10 PM (IST)

सिनेमा की सबसे सफल फ्रैंचाइजी में से एक मोहनलाल दृश्यम (Drishyam) की चौथी किस्त भी आने वाली है।

दृश्यम 4 के साथ फिर लौटेंगे मोहनलाल?

दृश्यम 4 के साथ फिर लौटेंगे मोहनलाल?

HighLights

  1. दृश्यम 4 के साथ फिर लौटेंगे मोहनलाल?

  2. प्रोड्यूसर ने कंफर्म किया फिल्म का चौथा पार्ट

  3. खत्म नहीं हुआ 2 अक्टूबर का खेल 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोहनलाल की 'दृश्यम' फ्रैंचाइजी को थिएटर में जबरदस्त सफलता मिली है और इसका तीसरा पार्ट भी हिट रहा है। अब ऐसा लगता है कि मेकर्स इस फ्रैंचाइजी को चौथे पार्ट के साथ आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।

प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म

'मझाविल मनोरमा' के एक हालिया इवेंट में प्रोड्यूसर एंटनी पेरुम्बावूर ने कन्फर्म किया कि चौथी फिल्म पर काम चल रहा है और मोहनलाल (Mohanlal) इसमें लीड रोल में वापसी करेंगे। उन्होंने आने वाले पार्ट को एक ऐसा प्रोजेक्ट बताया जो निश्चित रूप से बनेगा और कहा कि यह कन्फर्मेशन सीधे उनके दिल से आई है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक।

यह भी पढ़ें- 'Haiwaan कोई रीमेक नहीं...', Priyadarshan का इनकार, बताया- क्यों 'ओप्पम' से अलग है अक्षय-सैफ की फिल्म

क्या है 'दृश्यम 3' की कहानी?

'दृश्यम 3' (Drishyam 3) की कहानी 'दृश्यम 2' की घटनाओं के पांच साल बाद शुरू होती है। जॉर्जकुट्टी (मोहनलाल का किरदार) अपनी जिंदगी को फिर से पटरी पर ले आया है और उसने अपने अतीत की कहानी को एक सफल फिल्म में बदल दिया है और अपने परिवार के साथ रह रहा है। हालांकि, यामी और रोनी फिल्म के पीछे की असली घटनाओं की जांच शुरू करते हैं, जिससे वरुण की मौत से जुड़े सवाल फिर से उठ खड़े होते हैं।

drishyam 3 (2)

जैसे-जैसे जॉर्जकुट्टी पर शक बढ़ता है, उसके अतीत के कई लोग - जिनमें राजन, सहदेवन, प्रभाकर और गीता शामिल हैं - उससे पुराना हिसाब चुकता करना चाहते हैं। जॉर्जकुट्टी और उसकी बेटी अंजू को वरुण की मौत से जोड़ने के लिए एक सोची-समझी साजिश रची जाती है। हालांकि, जब प्लान गड़बड़ा जाता है, तो जॉर्जकुट्टी साजिश का पर्दाफाश करता है और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए मामले को अपने हाथों में ले लेता है।

मोहनलाल का वर्कफ्रंट

मोहनलाल (Mohanlal) अगली बार 'अतिमनोहरम' में नजर आएंगे। मीरा जैस्मिन के साथ वाली, थारुण मूर्ति की यह फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वे रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में भी एक कैमियो रोल में नजर आएंगे।

drishyam 3 (3)

अजय देवगन ने रिलीज किए नए पोस्टर्स

दिलचस्प बात ये है कि हाल ही में अजय देवगन (Ajay Devgn) ने भी 'दृश्यम 3' का नए पोस्टर्स रिलीज किए हैं इनमें से एक के साथ लिखा है कि ये खेल अब मैं खतम करूंगा। उनकी फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

यह भी पढ़ें- दृश्यम 3 के बाद भी Mohanlal मचाएंगे गदर, 7 फिल्मों का किया एलान; प्रियदर्शन से लेकर इन मेकर्स की मूवीज