रजनीकांत की Dharman में हुई साउथ ब्यूटी की एंट्री, पांच साल बाद पर्दे पर साथ दिखेंगे सितारे
रजनीकांत की आगामी फिल्म 'धर्मन' में साउथ ब्यूटी नयनतारा की एंट्री हो गई है। यह जोड़ी पांच साल बाद एक साथ पर्दे पर वापसी करेगी।
-1792981719517_m.webp)
रजनीकांत के साथ आएंगी नजर
HighLights
नयनतारा की फिल्म 'धर्मन' में हुई एंट्री
पांच साल बाद होगी इस जोड़ी की वापसी
कमल हासन फिल्म 'धर्मन' का निर्माण कर रहे हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रजनीकांत (Rajinikanth) की अपकमिंग फिल्म 'धर्मन' (Dharman) ने साउथ ब्यूटी की एंट्री पक्की हो गई है। नयनतारा (Nayanthara) इस फिल्म की ऑफिशियल एंट्री हो गई हैं।
निर्देशक अश्वथ मारिमुथु ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नयनतारा का टीम में स्वागत किया।
मेकर्स ने पोस्ट के जरिए किया अनाउंस
फिल्म के निर्माता, राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने रविवार को 'धर्मन' की कास्ट में एक नए सदस्य के जुड़ने का संकेत देते हुए कहा,'कुछ आंखें सब कुछ कह देती हैं। इसी के साथ फायर वाला इमोजी बनाते हुए उन्होंने लिखा एक शानदार शख्सियत की एंट्री!'
-1792981946265.webp)
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब नयनतारा और रजनीकांत साथ में काम करेंगे। इससे पहले एक्ट्रेस रजनीकांत के साथ 'चंद्रमुखी', 'कुसेलन', 'दरबार' और 'अण्णात्थे' में काम कर चुकी हैं। कहा जा रहा है कि 'धर्मन' में उनका किरदार कहानी के लिहाज से काफी अहम होगा और फिल्म के कई हिस्सों में वह नजर आ सकती हैं।
पांच साल बाद करेंगे वापसी
दोनों के आखिरी बार 'अन्नाथे' (Annaatthe) में एक साथ देखा गया था और अब लगभग पांच साल बाद ये जोड़ी फिर साथ नजर आएगी। नयनतारा ने तमिल, तेलुगु और मलयालम सिनेमा में काफी काम किया है, इसलिए उम्मीद है कि उनके आने से इस स्टाइलिश एक्शन एंटरटेनर फिल्म में एक नया आयाम जुड़ जाएगा। फिलहाल फिल्म की कहानी के बारे में कोई जानकारी उजागर नहीं की गई है।
THE AURA IS DOUBLE Welcoming the one and only #Nayanthara to DHARMAN #Dharman #KettaPaiyanSir #SuperstarRajinikanth #KamalHaasan @rajinikanth @ikamalhaasan #Mahendran #Nayanthara @Dir_Ashwath @anirudhofficial @anbariv @iYogiBabu @SimranbaggaOffc #RaashiKhanna @nikethbommi #KarthikRajkumar @PradeepERagav @kabilanchelliah @ShruthiManjari @APIfilms @homescreenent @saregamasouth @RKFI @turmericmediaTM @magizhmandram
— Raaj Kamal Films International (@RKFI) October 25, 2026
इस प्रोजेक्ट का निर्देशन अश्वथ मारिमुथु कर रहे हैं, जो इससे पहले 'ओह माय कदवुले' और 'ड्रैगन' का निर्देशन कर चुके हैं। कमल हासन इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि अनिरुद्ध रविचंदर इसका संगीत और बैकग्राउंड स्कोर तैयार कर रहे हैं। सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी निकेत बोम्मीरेड्डी संभाल रहे हैं।
जेलर 2 कर रही शानदार कलेक्शन
'धर्मन' से पहले, रजनीकांत ने नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी 'जेलर 2' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की। इस सीक्वल में रिटायर पुलिस अधिकारी टाइगर मुथुवेल पांडियन को एक नए खतरे का सामना करते हुए दिखाया गया है, जो पहली फिल्म की घटनाओं से जुड़ा है। मूवी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है और वर्ल्डवाइड 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
