विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'डेक' में फुल वॉल्यूम पर बजता था Pankaj Udhas का कल्ट गाना, 32 सालों से बना हुआ नंबर-1 रोमांटिक सॉन्ग

Updated: Mon, 24 Aug 2026 01:30 PM (IST)

मशहूर गायक रहे पंकज उधास का एक 32 साल पुराना एक गीत म्यूजिक डेक सिस्टम में फुल वॉल्यूम में बजता था।

पंकज उधास का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

पंकज उधास का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. 32 साल पहले रिलीज हुआ था गाना

  2. डेक में धड़ल्ले से बजता था ये गीत

  3. पंकज उधास का कल्ट क्लासिक सॉन्ग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंकज उधास ने अपने सुनहरे गायिकी करियर में एक से बढ़कर एक गीत गाए थे। हर किस्म के गीतों में पंकज साहब की आवाज दिल को छू लेती थी। इसी आधार पर एक ऐसा ही गीत पंकज उधास ने 32 साल पहले गाया था, जो 90 के दशक में म्यूजिक डेक सिस्टम में पूरी आवाज में बजता था। 

उस दौर में सड़कों और गली मोहल्लों में हर तरफ पंकज उधास (Pankaj Udhas) के इस लोकप्रिय गीत की आवाज सुनाई देती थी। ऐसे में आइए जानते हें कि यहां कौन सी फिल्म के किस शानदार गाने के बारे में बात की जा रही है। 

पंकज उधास का कल्ट सॉन्ग

बतौर गायक पंकज उधास हिंदी सिनेमा की फिल्मों के लिए लंबे समय तक गीत गाए। लेकिन जब बात उनके द्वारा गाए गए सबसे यादगार गाने के बारे में की जाए तो वह साल 1994 में आई फिल्म मोहरा से नाता रखता है। इस मूवी में एक गाना था, जो 90 के दशक से लेकर अब तक नंबर-1 रोमांटिक सॉन्ग बना हुआ है। इस गीत का टाइटल हैं- ना कजरे की धार... (Naa Kajre Ki Dhar)।

यह भी पढ़ें- 66 साल पुराने मुकेश के गीत को Pankaj Udhas ने गाकर किया था अमर, आज भी रहता है लोगों की जुबान पर

Naa Kajre Ki Dhar song

जी हां पंकज उधास द्वारा गाया गया ये गाना आज भी श्रोताओं के दिलों को सुकून पहुंचा रहा है। अपने जमाने में म्यूजिक टेप रिकॉर्डर में इस गीत की डिमांड काफी बढ़ी थी और दुकानों पर इस गीत की रिकॉर्डिंग कैसेट लेने के लिए भारी भीड़ जमा हुआ करती थी।

आज भी आप उस दौर के किसी भी व्यक्ति से पंकज उधास के ना कजरे की धार... गाने का जिक्र करेंगे तो वह आपको उससे जुड़ी रोचक कहानी और किस्से बताएगा। 

सही मायनों में कहा जाए तो सुनील शेट्टी और पूनम झावर का ना कजरे की धार... गीत बॉलीवुड के ऑल टाइम बेस्ट रोमांटिक सॉन्ग के तौर पर जाना जाता है। यही कारण है कि 32 सालों से ये सभी का फेवरेट बना हुआ है। 

साधना सरगम से पंकज उधास ने छेड़े थे सुर

गौर किया जाए मोहरा के ना कजरे की धार... के गाने की मेकिंग की तरफ तो पंकज उधास के अलावा इस गीत को गायिका साधना सरगम ने अपनी मधुर आवाज दी थी। इशके अलावा संगीतकार वीजू शाह ने इसकी प्यारी धुनों को तैयार किया था और दूसरी तरफ गीतकार इंदीवर ने इसके लिरिक्स को लिखा था। 

यह भी पढ़ें- 32 साल पहले आया सुनील शेट्टी का वो कालजयी गीत, पैदा होने से पहले हुआ रिकॉर्ड; पंकज उधास ने गाकर किया अमर