What! अल्लू अर्जुन की Pushpa 2 में इंटरनेशनल 'क्रिकेटर' की एंट्री? हाथ में पिस्तौल लिए फोटो वायरल
तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस मूवी की रिलीज में करीब 2 महीने का समय बाकी रह गया है। लेकिन इस वक्त पुष्पा द रूल (Pushpa The Rule) को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म में एक इंटरनेशनल क्रिकेटर की एंट्री हो रही है।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2021 में पुष्पा (Pushpa) को रिलीज किया गया था। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर इस फिल्म ने दर्शकों का दिल आसानी से जीता और एक्टर का आइकॉनिक स्टाइल भी खूब पॉपुलर हुआ। अब आने वाले समय में पुष्पा का पार्ट 2 यानी पुष्पा द रूल (Pushpa The Rule) को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
लेकिन इस बीच पुष्पा 2 (Pushpa 2) में एक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर के कैमियों को लेकर सुर्खियां तेज हैं। खबर है कि वह अल्लू अर्जुन की मूवी में नजर आ सकता है। आइए जानते हैं कि रूमर्ड क्या कह रहे हैं।
क्या पुष्पा 2 में इस क्रिकेटर का होगा कैमियो
पुष्पा फिल्म का खुमार सिने प्रेमियो से लेकर क्रिकेट के मैदान तक छाया रहा था। रवींद्र जडेजा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों ने अल्लू अर्जन के 'झुकेगा नहीं साला' ट्रेड मार्क स्टाइल को कॉपी किया। इन दोनों से अधिक अगर कोई पुष्पा को लेकर चर्चा में रहा है तो वह ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर डेविड वार्नर (David Warner) हैं।
ये भी पढ़ें- पुष्पा 2 के अलावा साउथ की एक और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने को तैयार, पोस्टर लुक ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
David Warner in #Pushpa2TheRule pic.twitter.com/Bholx0e9iI— Christopher Kanagaraj (@Chrissuccess) September 19, 2024
खबर है कि एक साउथ फिल्म समीक्षक क्रिस्टोफर कनगराज ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर डेविड की तस्वीर को शेयर किया है। जिसमें वह व्हाइट कलर की फ्लोरल शर्ट और हाथ में पिस्तौल लिए दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को देखकर ये अफवाह तेज हो गई है, उनका ये लुक पुष्पा 2 में कैमियो सीन की शूटिंग के दौरान का है।
हालांकि, जागरण इसके बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है। लेकिन अगर सच में ऐसा होता है तो फैंस को एंटरटेनमेंट की एक नई ट्रीट मिल सकेगी।
कब रिलीज होगी पुष्पा 2
यूं तो पुष्पा 2 को बीते 15 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाना था। लेकिन कुछ टेक्निकल वर्क के चलते इसको आगे बढ़ाया गया। अब निर्देशक सुकुमार की पुष्पा द रूल को 6 अगस्त को सिल्वर स्क्रीन पर उतारा जाएगा। बता दें कि विक्की कौशल की छावा से पुष्पा 2 का क्लैश होना है।
ये भी पढ़ें- 100 दिन पहले 'पुष्पा राज' ने दे डाला खुला चैलेंज, बॉक्स ऑफिस पर Stree 2 का होगा सफाया?