24 साल बाद फिर से चमकी Raaz की 'मालिनी' की किस्मत, वायरल होने से इंस्टाग्राम पर आई फॉलोअर्स की बाढ़
राज फिल्म फेम अभिनेत्री मालिनी शर्मा की किस्मत 24 साल बाद एक फिर से चमक गई है।
-1788318221662_m.webp)
राज एक्ट्रेस मालिनी शर्मा (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
फिर से चर्चा में आई मालिनी शर्मा
इंस्टाग्राम पर बढ़ गई फॉलोअर्स की संख्या
मालिनी शर्मा ने जताया फैंस का आभार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ दिन पहले हॉरर थ्रिलर फिल्म राज से फैंस का दिल जीतने वालीं अभिनेत्री मालिनी शर्मा चर्चा में आईं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर के बाद मालिनी के बारे में सुर्खियां तेज होने लगीं और उनकी लाइफस्टाइल को लेकर तरह-तरह की बातें की जाने लगीं।
लेकिन इससे मालिनी शर्मा के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या में बड़ा इजाफा देखने को मिला, जिससे एक्ट्रेस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब उन्होंने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
राज की मालिनी शर्मा का हुआ फायदा
इंटरनेट मीडिया पर खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि गुमनाम में जी रहे कलाकारों को भी सामने आना ही पड़ता है। ताजा मिसाल है फिल्म राज (2002) की अभिनेत्री मालिनी शर्मा। उन्हें आगे आकर इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों से बात करनी पड़ी, जो उन्होंने पिछले दो दशकों में नहीं की थी। मालिनी के राज फिल्म से संवाद आज भी इंस्टाग्राम रील्स पर चलते हैं, लेकिन मालिनी इस फिल्म के बाद अभिनय से दूर हो गई थीं।
यह भी पढ़ें- कहां गई Raaz की चुड़ैल 'मालिनी'? बोल्ड अंदाज से डराकर दिल जीतने वाली हसीना 24 साल से है गायब
-1788320225491.webp)
पिछले दिनों उनकी एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह सफेद बालों में नजर आईं। इसके बाद प्रशंसक इंस्टाग्राम पर ढूंढकर उन्हें मैसेज कर रहे हैं। वह फिलहाल महाराष्ट्र के एक रिसार्ट में बतौर मैनेजर काम करती हैं। उनसे बात करने के लिए वहां इतने फोन जा रहे हैं कि उन्हें अब वीडियो बनाकर प्रशंसकों से बात करनी पड़ी। उन्होंने वीडियो पोस्ट करके कहा-
View this post on Instagram
आप लोगों ने तो कमाल कर दिया, इसकी उम्मीद नहीं थी। मेरे पास शब्द नहीं है। बस एक छोटा सा निवेदन है कि इतने फोन संभालना मुश्किल हो रहा है। आप इंस्टाग्राम पर मैसेज भेज ही रहे हैं। मैं कोशिश करूंगी कि वहां पर सबका जवाब दे सकूं। एक यूजर ने लिखा कि पूरा इंस्टाग्राम हिला हुआ है आपके आने से। इस पर मालिनी ने मजाक में लिखा कि मैंने तो पहले ही बोला था कि बर्बाद कर दूंगी।
बता दें कि वायरल होने से पहले मालिनी शर्मा के इंस्टाग्राम पेज (The Slow Local) के फॉलोअर्स की संख्या 644 थी, जो अब करीब एक सप्ताह बाद बढ़कर 35 हजार हो गई है, ये आंकड़ा धीरे-धीरे आगे की तरफ ही बढ़ता जा रहा है।
राज से लूटी थी महफिल
हॉरर थ्रिलर राज में मालिनी शर्मा ने भूतनी मालिनी का किरदार निभाया था और अपनी हॉटनेस से महफिल लूटी थी। इस मूवी में वह डीनो मोरिया और बिपाशा बसु पर भी भारी पड़ी थी और रातोंरात स्टार बन गईं।
