3 साल बाद Animal Park पर आ गई गुड न्यूज, मेकर्स ने बताया कब शुरू होगी रणबीर कपूर की फिल्म?
अभिनेता रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड मूवी एनिमल पार्क पर मेकर्स की तरफ ताजा अपडेट साझा किया गया है।

रणबीर कपूर एनिमल पार्क (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
2023 में आई थी रणबीर कपूर की एनिमल
पिछले 3 सालों से हो रहा है एनिमल पार्क का इंतजार
संदीप रेड्डी वांगा है एनिमल के सीक्वल के डायरेक्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के करियर की सबसे सफल फिल्म के बारे में बात की जाए तो उसमें एनिमल का नाम शामिल होता है। साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनने वाली एनिमल को 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और फिल्म कमर्शियल तौर पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही थी।
उसी दौरान एनिमल के सीक्वल यानी एनिमल पार्क (Animal Park) की अनाउंसमेंट की गई थी। लेकिन बीच में फिल्म के ठंडे बस्ते में जाने की खबरें भी सामने आईं। जिस पर अब मेकर्स ने चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि एनिमल पार्क कब से शुरू होगी।
कब शुरू होगी एनिमल पार्क की शूटिंग
साल 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक एनिमल के अंतर में उसकी सीक्वल फिल्म एनिमल पार्क के भी संकेत दिए गए थे। उसके बाद ही लोगों में एनिमल पार्क को लेकर काफी जिज्ञासा दिखी और पिछले करीब तीन वर्षों में इस फिल्म को लेकर अलग-अलग कयास सामने आ चुके हैं।
-1787552190533.webp)
यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ी Ramayana पर चली चीनी सेंसरशिप की कैंची! पड़ोसी देश में अलग वर्शन में रिलीज होगी Ranbir की फिल्म
हालांकि, अब फिल्म एनिमल के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के भाई और फिल्म के निर्माता प्रणय रेड्डी वांगा ने स्वयं बता दिया है कि एनिमल पार्क को लेकर उनकी और संदीप की क्या योजनाएं हैं। एनिमल पार्क को लेकर हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रणय रेड्डी वांगा ने कहा-
-1787552212629.webp)
स्पिरिट प्रदर्शित होने के बाद हम छह महीनो की छुट्टी लेंगे। छुट्टी के लौटने के बाद हम एनिमल पार्क पर काम शुरू कर देंगे।’ यानी एनिमल पार्क का इंतजार कर रहे प्रशंसकों को अभी काफी इंतजार करना पड़ेगा। प्रभास और तृप्ति डिमरी अभिनीत स्पिरिट को अगले साल पांच मार्च को प्रदर्शित किया जाना है।इसका मतलब एनिमल पार्क की शूटिंग अगले साल के अंत तक शुरू हो सकती है।
रणबीर की अगली फिल्में
इसके अलावा रणबीर कपूर का शेड्यूल भी काफी व्यस्त है। सबसे पहले उनकी बहुचर्चित माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण का पार्ट-1 इसी साल दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके बाद निर्देशक संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर का नाम शामिल होता है। इसके बाद ब्रह्मास्त्र का सीक्वल भी लिस्ट में शामिल है।
