विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सब भाड़ में जाओ...', 'कॉफी विद करण' कॉन्ट्रोवर्सी पर Rashmika-Vijay ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलिंग पर दिया करारा जवाब

Published: Mon, 26 Oct 2026 04:01 PM (IST)

'कॉफी विद करण सीजन 9' के बाद हुई कॉन्ट्रोवर्सी पर अब विजय देवरकोंडा और रश्मिका ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है।

'कॉफी विद करण सीजन 9' में नजर आए थे विजय-रश्मिका

'कॉफी विद करण सीजन 9' में नजर आए थे विजय-रश्मिका

HighLights

  1. 'कॉफी विद करण सीजन 9' में नजर आए थे विजय-रश्मिका

  2. सोशल मीडिया पर विजय के बिहेवियर से मचा हंगामा

  3. अब कपल ने कॉन्ट्रोवर्सी पर तोड़ी चुप्पी 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'कॉफी विद करण सीजन 9' में जाने के बाद सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिश्ते को लेकर बवाल मच गया। लोगों ने विजय के बिहेवियर को देखकर उन्हें रेड फ्लैग तक करार दे दिया। अब रश्मिका और विजय दोनों ने इस कॉन्ट्रोवर्सी पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

विजय ने दिया ये रिएक्शन

विजय ने इस कॉन्ट्रोवर्सी पर जवाब देते हुए कहा, 'मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी पत्नी, मेरी जीवनसंगिनी। मेरी जिंदगी के सबसे खूबसूरत हिस्सों में से एक, जिसे मैंने बिल्कुल सही चुना है।

यह भी पढ़ें- '100 बार शादी के लिए पूछा...', रश्मिका को लेकर विजय देवरकोंडा के बयान से भड़के लोग, एक्टर को बुलाया 'रेड फ्लैग'

जो लोग हमारी चिंता करते हैं, उन्हें बता दूं कि हम दोनों बहुत खुश हैं। मैं खुद को बहुत खुशनसीब मानता हूं। अगर पूरी दुनिया एक तरफ हो और हम दोनों दूसरी तरफ - तो ऐसा ही सही।

vijjay

उन सभी लोगों को बहुत सारा प्यार, जो प्यार का जश्न मनाते हैं और सादगी से खुशी-खुशी जीना जानते हैं और अब, बिना किसी लिहाज या सम्मान के बाकी सब लोग भाड़ में जाएं। देवराकोंडा विजय साई'।

रश्मिका ने शेयर किया लंबा-चौड़ा नोट

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने इस कॉन्ट्रोवर्सी पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट की है। उन्होंने लिखा, 'इंटरनेट पर मौजूद मेरे प्यारे लोगों, उन सभी लोगों के लिए जो दिल से प्यार करते हैं और उन लोगों के लिए भी, जो हमेशा कड़वाहट से भरे रहते हैं।

मेरे और विजय से जुड़े इस पूरे मामले पर मेरी तरफ से बस एक छोटी-सी बात। मैं आमतौर पर इन चीजों पर प्रतिक्रिया नहीं देती, क्योंकि हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है। कभी-कभी मुझे लोगों की बातें पढ़ना और उनसे एक अलग नजरिया समझना भी अच्छा लगता है। लेकिन हमारे इंटरव्यू को लेकर इस समय जो माहौल बना हुआ है, वह लोगों की अलग-अलग राय से ज्यादा एक ऐसी भीड़ जैसा लग रहा है, जो अपना गुस्सा निकालने के लिए किसी को निशाना बना रही है।

Screnshot

सबसे पहली बात, यह कभी भी गिनती या पूरे एक साल की बात नहीं थी। कुछ लोग बस इसी बात पर अटक गए। हां, हमारे बीच वह बातचीत हुई थी। लेकिन हम दोनों में से कोई भी किसी बड़े प्रपोजल की उम्मीद नहीं कर रहा था। हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि जिंदगी के उतार-चढ़ाव, खुशियों और मुश्किलों के बावजूद हम दोनों एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं और इसके लिए यह सही समय है और हमने ऐसा किया। हमने एक-दूसरे को चुना।

इसके साथ ही रश्मिका ने उस बात का भी जवाब दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने 100 बार विजय से पूछा शादी के लिए। इस पर रश्मिका ने कहा कि अगर मैं प्यार में डूबी हुई हूं तो इसमें गलत क्या है? अपने प्यार के लिए ये मैं 100 बार तो क्या 1000 बार भी करूंगी।

Vijay (46)

क्या है कॉन्ट्रोवर्सी?

कॉफी विद करण 9 में विजय और रश्मिका ने कुछ ऐसी बातें की जिससे इंटरनेट विजय की Patriarchal सोच पर टूट पड़ा। कुछ लोगों ने उन्हें रेड फ्लैग कहा, कुछ लोगों ने रश्मिका को इस रिश्ते से बाहर निकलने की सलाह दी। इस तरह के कई वीडियो और मीम्स की बाढ़ सोशल मीडिया पर आ गई।

विजय और रश्मिका ने इसी साल फरवरी में उदयपुर में शादी की।

यह भी पढ़ें- 'कॉफी विद करण' के लिए मिली ट्रोलिंग पर Vijay Deverakonda ने दिया करारा जवाब, रेड फ्लैग बताने वालों पर कसा तंज