35 साल पहले Balasubrahmanyam ने गाया था सलमान खान की 'मोहब्बत का पैगाम' , आज भी अमर है 90s का रोमांटिक सॉन्ग
90 के दशक में सिंगर एस. पी. बालासुब्रमण्यम ने सुपरस्टार सलमान खान का एक आइकॉनिक रोमांटिक सॉन्ग गाया था।
-1793244960167_m.webp)
सलमान खान का कल्ट गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/AI)
HighLights
एस. पी. बालासुब्रमण्यम का कालजयी गीत
सलमान खान का आज भी है सबका फेवरेट
हिट रही थी सलमान और बालासुब्रमण्यम की जोड़ी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक वक्त हुआ करता था, जब सिनेमा जगत में एस. पी. बालासुब्रमण्यम (S.P.Balasubrahmanyam) की मधुर आवाज गूंजा करती थी। खासतौर पर बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार सलमान खान के लिए उन्होंने कई यादगार गीत गाए थे और 90 के दशक में वह भाईजान की आवाज बने थे।
आज हम आपको एस. पी. बालासुब्रमण्यम द्वारा गाए गए सलमान खान (Salman Khan) के उस आइकॉनिक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पिछले 35 सालों से फैंस का फेवरट बना हुआ है और खूब सुना जाता है। आइए जानते हैं कि वह गीत कौन सा था।
एस. पी. बालासुब्रमण्यम ने गाया था कल्ट गीत
90 के दशक में सिंगर एस. पी. बालासुब्रमण्यम ने सलमान खान के कई शानदार गीतों को गाकर अमर किया था। खासतौर पर फिल्म साजन में इन दोनों की जुगलबंदी ने सिनेमा जगत के चाहने वालों का दिल जीता था। 1991 में आई साजन का कल्ट सॉन्ग तुमसे मिलने की तमन्ना है... (Tumse Milne Ki Tamanna Hai) को सलमान खान पर फिल्माया गया था और इसे एस. पी. बालासुब्रमण्यम साहब ने अपनी मधुर आवाज में गाकर हमेशा-हमेशा के लिए अमर कर दिया था।
यह भी पढ़ें- अजय देवगन की 'अधूरी मोहब्बत' के सूत्रधार बने थे Kumar Sanu, 32 साल पहले आया था सिनेमा का 'ब्रेकअप एंथम'

फिल्म साजन (Saajan) में ये गाना उस वक्त दिखाया जाता है, जब सलमान खान का किरदार (आकाश) माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) यानी (पूजा) से पहली बार मिलने जाता है। इस दौरान आकाश के साथ लक्ष्मी (लक्ष्मीकांत बेर्डे) भी मौजूद रहता है और खुली जीप में, पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में इस प्यार भरे गीत को फिल्माया गया था।
कुल मिलाकर कहा जाए तो तुमसे मिलने की तमन्ना है... गाने में एस. पी. बालासुब्रमण्यम साजन के आकाश यानी सलमान खान की मोहब्बत के सूत्रधार बने थे। कमाल की बात ये है कि रिलीज के 35 साल बाद भी साजन फिल्म का ये गीत हिंदी सिनेमा के कल्ट क्लासिक रोमांटिक गीतों में से एक माना जाता है।
गलियों में गूंजती थी गाने की आवाज
बताया जाता है कि 90 के दशख के दौर में फिल्म साजन के सभी गानों को खूब सुना जाता था। मोहल्लों की गलियों में इस मूवी के गीतों की आवाज खूब गूंजा करती थी। खासतौर पर गायक एस. पी. बालासुब्रमण्यम की आवाज में सलमान खान का तुमसे मिलने की तमन्ना है... इस मामले में काफी पसंदीदा रहता था।
