Batwara 1947 को देख कैसा था सलमान खान का रिएक्शन? सनी देओल के बेटे ने किया खुलासा
सनी देओल की लेटेस्ट फिल्म बंटवारा 1947 को देखने के बाद सलमान खान का कैसा रिएक्शन था, आइए जानते हैं-
-1787571064134_m.webp)
सनी देओल की बंटवारा 1947 (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
सनी देओल की लेटेस्ट फिल्म बंटवारा 1947
सलमान खान ने फिल्म पर दी प्रतिक्रिया
करण देओल ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता सनी देओल की लेटेस्ट फिल्म बंटवारा 1947 बेशक कमर्शियल तौर पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन अपनी भावुक करने वाली कहानी के दम पर इसने कई लोगों को ध्यान खींचा। इस मामले में बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार सलमान खान का नाम भी शामिल होता है।
हाल ही में सनी देओल के बेटे और एक्टर करण देओल ने इस बात का खुलासा किया है कि बंटवारा 1947 को देखने के बाद उनके पिता के पास सलमान खान का फोन कॉल आया था।
बंटवारा 1947 पर सलमान का रिएक्शन
सलमान खान इंडस्ट्री के उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं, जो दूसरे साथी सेलेब्स को सपोर्ट करते हुए नजर आते हैं। जब बात दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के परिवार की हो तो सलमान कैसे पीछे रह सकते हैं। सलमान खान का सनी देओल और बॉबी देओल से गहरा याराना है और इसी वजह से बंटवारा 1947 को देखने के बाद भाईजान ने तुरंत सनी पाजी को कॉल कर दिया।
यह भी पढ़ें- Batwara 1947 की ओटीटी रिलीज पर लगा ग्रहण, आमिर खान की वजह से 60 करोड़ का नुकसान?

इस मामले की जानकारी बंटवारा 1947 के कलाकार करण देओल ने हाल ही में फिल्मीज्ञान को दिए एक लेटेस्ट मीडिया इंटरव्यू के दौरान दी है। करण ने बताया है- उन्हें हमारे परिवार से बहुत लगाव है। वे हमेशा साथ देते हैं और हर मुश्किल में खड़े रहते हैं। उनका प्यार बहुत सच्चा है। वे सच में एक कमाल के इंसान हैं। उन्होंने हमें फोन किया था। उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म पसंद आई और उसमें मेरे पिता का काम भी अच्छा लगा।

इस तरह से सलमान खान ने सनी देओल की बंटवारा 1947 को अपनी राय रखी। ये पहला मौका नहीं है, जब सलमान द्वारा सनी की किसी फिल्म की तारीफ की गई है, इससे पहले साल 2023 में भी भाईजान ने गदर 2 की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े थे।
सलमान और सनी की अगली फिल्म
बंटवारा 1947 के बाद अभिनेता सनी देओल फिल्म गबरू में नजर आएंगे, जिसका पुराना टाइटल सफर बताया जाता है। खबर ये है कि इस मूवी में सलमान खान कैमियो रोल प्ले करते हुए नजर सकते हैं। हालांकि, इस मामले की अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
