विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बनेगी Salman Khan की बायोपिक? भाईजान ने तोड़ी चुप्पी; कहा- वो फिल्म नहीं चलेगी...

Published: Sat, 07 Nov 2026 08:06 PM (IST)

'मातृभूमि' के इवेंट में अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी बायोपिक बनाने की प्लानिंग को लेकर बात की है।

बायोपिक पर बोले सलमान खान। फोटो क्रेडिट- एक्स

बायोपिक पर बोले सलमान खान। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. सलमान ने अपनी बायोपिक पर किया रिएक्ट

  2. मातृभूमि में नजर आएंगे सलमान खान

  3. 4 दिसंबर को रिलीज हो रही मातृभूमि

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) से जब पूछा गया कि क्या उनकी जिंदगी पर कोई बायोपिक बन सकती है? तब एक्टर ने ऐसा जवाब दिया जो अब चर्चा में है।

आगामी फिल्म मातृभूमि (Maatrubhumi) के एक इवेंट में शामिल हुए सलमान खान ने अपनी फिल्म के अलावा बायोपिक की संभावनाओं पर रिएक्शन दिया।

क्या बनेगी सलमान खान की बायोपिक?

जब सलमान खान से पूछा गया कि क्या उनके ऊपर कोई बायोपिक बन सकती है, तब एक्टर ने बताया कि अगर बनेगी तो वो फिल्म नहीं चलेगी। उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में कहा-

मेरी जिंदगी में ऐसा कुछ नहीं है जिससे वो फिल्म चल सके। कुछ भी नहीं है, लेकिन साथ ही अगर कोई सच्ची बायोपिक बनती है तो ऐसा बहुत कुछ है कि बहुत सारे लोग डूब जाएंगे। 

इससे पहले भी सलमान खान ने अपनी बायोपिक के बारे में बात की थी। वह कॉफी विद करण के सीजन 9 में नजर आए थे जिसमें करण जौहर ने उनकी बायोपिक के बारे में सवाल किया था। करण जौहर ने पूछा था कि अगर उन पर बायोपिक बनेगी तो इसका क्या नाम होगा, तब एक्टर ने कहा था कि उनके ऊपर कभी बायोपिक बन ही नहीं सकती है।

salman khan

कब रिलीज होगी मातृभूमि?

सलमान खान की आगामी फिल्म मातृभूमि 4 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। उनकी फिल्म का ट्रेलर अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन मुंबई में आयोजित एक इवेंट में फिल्म का ट्रेलर मीडिया को दिखाया गया था। पब्लिकली फिल्म का ट्रेलर कुछ ही दिनों में आ सकता है। यह फिल्म महीनों से अटकी हुई है।

सलमान खान की आगामी फिल्मों की लिस्ट

अपूर्व लखिया निर्देशित मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस के बाद सलमान खान पैन इंडिया एक्शन थ्रिलर मॉन्स्टर में नजर आ सकते हैं। एक्टर ने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस फिल्म में वह नयनतारा के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वह किक 2, टाइगर वर्सेस पठान, दबंग 4 में काम कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- 20 साल पहले Salman Khan बनने वाले थे 'राम', 4000 करोड़ वाली नहीं...इस रामायण के मुरीद हैं भाईजान

यह भी पढ़ें- 'Ramayana पर बात करो, न कि 4000 करोड़ के बजट पर...', Salman Khan ने रणबीर की फिल्म को लेकर किया रिएक्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।