विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

72 सालों से फ्लर्ट करना सिखा रहा Shamshad Begum का चंचल गाना, आज भी चढ़ा रहता है लोगों की जुबां पर

Updated: Mon, 24 Aug 2026 08:54 PM (IST)

शमशाद बेगम (Shamshad Begum) का ये गाना 72 साल पहले चार्टबस्टर रहा था और आज भी म्यूजिक लवर्स की जुबां पर चढ़ा रहता है।

72 साल पुराना है शमशाद बेगम का ये गाना

72 साल पुराना है शमशाद बेगम का ये गाना

HighLights

  1. 72 साल पुराना है शमशाद बेगम का ये गाना

  2. आज भी चढ़ा रहता है लोगों की जुबां पर

  3. उस दौर का चार्टबस्टर सॉन्ग आज भी आइकॉनिक 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में गानों का भंडार है, रोमांटिक से लेकर देशभक्ति गीत और यहां तक कि बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी कई गाने बनाए गए हैं। अब आज हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका मिजाज चंचल है।

चंचल मिजाज का है ये गाना

72 साल पुराने इस गाने के बोल फ्लर्टी मिजाज के हैं जिसे शमशाद बेगम (Shamshad Begum) ने बड़े ही चंचल मिजाज के साथ गाया है। इतना ही नहीं इस गाने के कई रीमिक्स भी बने हैं और इसीलिए ये आज भी आइकॉनिक बना हुआ है और लोगों की जुबां पर चढ़ा रहता है।

shamshad begum (1)

यह भी पढ़ें- 57 सालों से रक्षाबंधन पर खूब सुना जा रहा Lata Mangeshkar का पुराना गाना, भाई-बहन के रिश्ते का प्यार भरा गीत

इस गाने के प्लेफुल लिरिक्स युवाओं के दिल को घायल करने का काम करते हैं और अक्सर युवा इसे फ्लर्टी अंदाज एक्सप्रेस करने के लिए गाते हैं।

आइकॉनिक है गुरु दत्त की फिल्म का गाना

यह गाना गुरु दत्त (Guru Dutt) की 1954 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म आर-पार का है जिसके लिरिक्स हैं- कभी आर कभी पार लागा तीर-ए-नजर (Kabhi Aar Kabhi Paar), इसके बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे हैं और इसे गाया शमशाद बेगम ने है। इस गाने को एक्ट्रेस कुमकुम पर फिल्माया गया था।

shamshad begum (2)

शमशाद बेगम के करियर के बड़े गानों में से एक बना

इसका संगीत ओ.पी. नेय्यर ने तैयार किया था जो उनके करियर के सबसे सफल गीतों में से एक बन गया। यह गाना संगीतकार ओ.पी. नय्यर के लिए पहला बड़ा सुपरहिट साबित हुआ और इसने प्लेबैक सिंगर शमशाद बेगम के करियर को फिर से नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, जिसमें उनकी खास, नाक से निकलने वाली और दमदार आवाज का अहम योगदान था।

 

गाने में थे 'शोले' के सुरमा भोपाली

गाने के प्यारे ऑन-स्क्रीन दृश्य में जहां एक मजदूर महिला मुख्य जोड़ी को देखते हुए गाना गा रही है- तीन शरारती बच्चे हीरोइन को उसकी कार के पास परेशान करते हैं। उनमें से एक छोटा लड़का असल में बहुत कम उम्र के जगदीप हैं, जो बड़े होकर एक मशहूर कॉमेडी एक्टर बने और 'शोले' (Sholay) फिल्म में 'सूरमा भोपाली' का यादगार किरदार निभाया।

आर पार एक नॉयर कॉमेडी फिल्म है। गुरु दत्त द्वारा निर्देशित, इसमें संगीत ओ.पी. नैय्यर का है और गीत मजरूह सुल्तानपुरी के हैं। आर-पार में जॉनी वॉकर, श्यामा, शकीला, जगदीप, जगदीश सेठी हैं।

यह भी पढ़ें- Awarapan 2 की सक्सेस के बीच Emraan Hashmi की 'गन मास्टर 69' का आ रहा टीजर, हिमेश रेशमिया संग लौटेगा पुराना जादू