'गोंधल' के चलते Oscar की रेस से बाहर हुई 'मैं वापस आऊंगा', Sharvari ने तोड़ी चुप्पी; कहा- अगर हम जाते तो...
एक्ट्रेस शरवरी (Sharvari) ने ऑस्कर की रेस से 'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga) के बाहर होने पर अपना रिएक्शन दिया है।

ऑस्कर में नहीं जा पाई मैं वापस आऊंगा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई थी मैं वापस आऊंगा
मैं वापस आऊंगा के बाहर होने पर बोलीं शरवरी
शरवरी ने गोंधल की ऑफिशियल एंट्री पर किया रिएक्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga) को क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। यहां तक कि इम्तियाज अली की ये फिल्म उन मूवीज में शामिल थी जिन्हें ऑस्कर में भेजने के लिए चुना गया था। हालांकि, मराठी फिल्म गोंधल को ऑफिशियल एंट्री मिली।
अब 'मैं वापस आऊंगा' में मुख्य भूमिका निभाने वालीं शरवरी ने फिल्म के ऑस्कर में न पहुंचने और गोंधल से पिछड़ने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
गोंधल से हारने पर बोलीं शरवरी
शरवरी ने गोंधल के ऑस्कर में जाने पर खुशी जताई है। साथ ही कहा है कि 'मैं वापस आऊंगा' का सिलेक्शन कोई कॉम्पटीशन नहीं है। उन्होंने पीटीआई से बात करते हुए कहा, "हमारे लिए कोई भी जीत एक बड़ी जीत है। बात यह नहीं है कि कौन सी फिल्म चुनी गई है, यह कोई रेस नहीं है। गोंधल एक बेहतरीन फिल्म है, मैंने खुद इसे देखा है।"

उन्होंने आगे कहा, "यह एक मराठी फिल्म है और मुझे इस पर बहुत गर्व है। यह एक शानदार फिल्म है। इसमें दुनिया को बताने के लिए बहुत कुछ है और यह बहुत अच्छी बात है कि यह फिल्म आगे बढ़ी है।"
'मैं वापस आऊंगा' पर क्या बोलीं शरवरी?
शरवरी ने 'मैं वापस आऊंगा' के ऑस्कर के लिए सिलेक्ट न होने पर कहा, "अगर हम ऑस्कर के लिए जाते तो यह बहुत बढ़िया होता, बिल्कुल, क्यों नहीं होता? लेकिन इसे लेकर कोई नाराजगी नहीं है।"
सक्सेसफुल रही थी फिल्म
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी 'मैं वापस आऊंगा' इस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। फिल्म को शुरुआत में खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था, लेकिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म ने धांसू कलेक्शन किया था। यह फिल्म आज कल्ट क्लासिक रोमांटिक फिल्मों में से एक है।

शरवरी की अपकमिंग फिल्म
बात करें शरवरी की तो वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' (Yeh Prem Mol Liya) के प्रमोशन में व्यस्त हैं। आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्देशन सूरज बड़जात्या ने की है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।