विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैं पिज्जा नहीं हूं...' Shefali Shah ने पहली शादी टूटने का दर्द किया बयां, बताई तलाक की सच्चाई?

Published: Mon, 05 Oct 2026 06:40 PM (IST)

Shefali Shah की पहली शादी एक्टर हर्ष छाया से हुई थी, लेकिन 6 साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था।

शेफाली शाह ने बताई पहली शादी की सच्चाई

शेफाली शाह ने बताई पहली शादी की सच्चाई

HighLights

  1. शेफाली शाह ने बताई पहली शादी की सच्चाई

  2. तलाक के बारे में एक्ट्रेस ने बताई ये बात

  3. पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर लिखी किताब 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'दिल्ली क्राइम' फेम एक्ट्रेस शेफाली शाह ने अपनी किताब 'द ऑडैसिटी ऑफ बीइंग' (The Audacity of Being) में एक्टर हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी को याद किया है और शादीशुदा जिंदगी की हकीकत को बिना किसी बनावट के दिखाया है।

शेफाली ने बताई पहली शादी की सच्चाई

शेफाली शाह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पहली शादी की सच्चाई के बारे में बताते हुए कहा, 'जरूरी नहीं कि शादी वैसी ही चले जैसी सोची गई हो और फिर, आपके पास उससे निपटने के अलावा कोई चारा नहीं बचता'।

यह भी पढ़ें- पर्दे पर दिखेगी महाभारत के भीम की 'महागाथा', पौराणिक फिल्म की तैयारी में जुटे करण जौहर?

किताब में बिना नाम लिए कही ये बात

पुराने दिनों को याद करते हुए शेफाली शाह ने कहा कि कोई भी तलाक के लिए तैयार नहीं होता। उन्होंने अपनी किताब में लिखा, 'मैं किताब में किसी का नाम नहीं ले रही हूं। मैं इस बात पर भी नहीं जा रही कि क्या हुआ या क्या नहीं हुआ। मैं बस आम तौर पर होने वाली चीजों के बारे में बात कर रही हूं जब लोग शादी करते हैं और कोई भी तलाक के लिए तैयार नहीं होता'।

Shefali 2

शादी के अलावा इन मुद्दों पर बोलीं शेफाली

अपनी नाकाम शादी के अलावा, शेफाली शाह (Shefali Shah) की किताब में प्यार और उससे जुड़े जाने-पहचाने दर्द, तलाक और दोबारा शादी, दोस्ती और बॉलीवुड एक्टर के तौर पर उम्र बढ़ने, क्रिएटिव काम को लेकर मन में शक, बॉडी इमेज और बच्चों की परवरिश की चुनौतियों के बारे में भी बात की है।

क्यों टूटी थी शेफाली की शादी?

शेफाली ने इस बारे में बात करते हुए कहा था, 'मेरे लिए, यह एहसास मेरी पहली शादी के बाद हुआ। एक करीबी दोस्त ने मुझसे पूछा, ‘क्या हो अगर तुम्हें दोबारा प्यार न मिले? क्या तुम वह रिस्क लोगी या वहीं बनी रहोगी?’ मैंने जवाब दिया कि मैं फिर भी रिस्क लूंगी। अगर मुझे अपनी जिंदगी अकेले बितानी पड़ी, तो मैं उसे ही चुनूंगी। मैं ऐसी स्थिति में नहीं रह सकती जो मुझे खुशी और आत्मविश्वास न दे या जहां मुझे अहमियत न मिले।

Shefali (5)

'तभी मैंने घर से बाहर निकलकर पहली बार अकेले रहने का फैसला किया, जबकि मैं हमेशा अपने माता-पिता के साथ रही थी। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, आप कम परवाह करने लगते हैं। आप सबको खुश करने की कोशिश करते-करते थक जाते हैं। तभी मुझे यह समझ आया कि मैं पिज्जा नहीं हूं, मैं हर किसी को खुश नहीं कर सकती'।

शेफाली की पहली शादी के बारे में

शाह की पहली शादी एक्टर हर्ष छाया से हुई थी। साल 2000 में उन्होंने फिल्ममेकर-प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह से शादी की, जिनसे उनके दो बेटे हैं - आर्यमन और मौर्य।

यह भी पढ़ें- 41 की उम्र में मौत, जिंदगी के सफर को सुहाना बनाने वाली बनाई धुन; लता-रफी के चहेते संगीतकार ने दिए कल्ट गीत