Sholay में छोटा था इस कलाकार का किरदार, अमिताभ बच्चन की सिफारिश पर बढ़ाया गया था स्क्रीन टाइम
फिल्म शोले के एक कैरेक्टर के सीन्स को अभिनेता अमिताभ बच्चन के कहने पर बढ़ाया गया था।

शोले फिल्म कास्ट (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
51 साल पहले रिलीज हुई थी शोले
इस किरदार के बढ़ाए गए थे सीन्स
फिल्म की कहानी में था अहम रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 51 साल पहले हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्म शोले (Sholay) को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म अपार सफलता और लोकप्रियता अंदाजा इस बात भी लगाया जा सकता है कि 1975 के बाद से लेकर 2026 तक इसके बारे में जिक्र हो रहा है।
इस आधार पर आज हम आपको शोले फिल्म के उस कलाकार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके किरदार के सीन्स को महानायक अमिताभ बच्चन के कहने पर बढ़ाया गया था। आइए जानते हैं कि वह कौन से कलाकार था-
शोले के इस किरदार के बढ़ाए गए थे सीन
सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने मिलकर आइकॉनिक फिल्म शोले की कहानी और पात्र को लिखा था, जबकि निर्देशक रमेश सिप्पी ने इसका डायरेक्शन किया। फिल्म में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र अहम भूमिका में रहे, जिनमें अमिताभ जय और धर्मेंद्र वीरू बने थे। इसके अलावा भी फिल्म में अन्य कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद रहे, जिनमें राधा का किरदार अभिनेत्री जया भादुड़ी (जया बच्चन) ने अदा किया।
यह भी पढ़ें- शोले के 'सांभा' की भांजी है ये हीरोइन, शादी से पहले ही बन गई थीं मां; हिट फिल्मों की लगाई थी झड़ी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शोले में जया बच्चन का किरदार काफी छोटा था। जब सलीम और जावेद की जोड़ी ने फिल्म की कहानी को अमिताभ को सुनाया तो उन्होंने उन दोनों एक सुक्षाव दिया और कहा कि वह राधा के किरदार को बढ़ा सकते हैं, क्योंकि इस कैरक्टर की चुप्पी और उसकी भावनात्मक गहराई को दर्शाने से फिल्म की कहानी में मजबूती आएगी, इसकी वजह से इस किरदार के और सीन्स जोड़े जाने चाहिए।
-1793006001426.webp)
इस तरह से अमिताभ बच्चन की सिफारिश की बदौलत शोले फिल्म में जया बच्चन के किरदार का स्क्रीन टाइम बढ़ाया गया। कमाल की बात ये है कि बिग बी की सलाह पर शोले में राधा का रोल काफी असरदार रहा।
जया बच्चन बनी थीं ठाकुर की बहू
आपको बता दें कि जया बच्चन शोले फिल्म में ठाकुर बलदेव सिंह (संजीव कुमार) की विधवा बहू राधा के रोल में नजर आई थीं। उनके किरदार के साथ हुई ट्रेजेडी की वजह से ठाकुर डाकू गब्बर सिंह (अमजद खान) से बदला लेने की ठान लेता है। जया के अलावा फिल्म में बसंती, मौसी, सांभा, जेलर, और कालिया जैसे अन्य कई कैरेक्टर्स भी सिनेमा जगत में काफी पॉपुलर रहे।
