The Vvaan से आया 'छठी मईया' गीत का टीजर, भोजपुरी में Vishal Mishra ने गाया गाना; भक्ति में लीन हुए लोग
आगामी फिल्म द वन (The Vvaan) का पहला गीत छठी मईया (Chhatthi Maiya) पर बनाया गया है जिसे विशाल मिश्रा (Vishal Mishra) ने गाया है।

द वन का पहला गाना छठी मईया का टीजर आउट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
द वन से छठ गीत का टीजर आउट
छठ गीत को विशाल मिश्रा ने दी है आवाज
25 सितंबर को रिलीज होगी द वन मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी सुपरनैचुरल फिल्म द वन (The Vvaan) से पहला गाना छठी मईया (Chhatthi Maiya) का है जिसे विशाल मिश्रा (Vishal Mishra) ने गाया है।
विशाल मिश्रा ने बीते दिन ही एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बता दिया था कि वह एक बार फिर से छठी मईया का गीत लेकर आ रहे हैं। हालांकि, यह नहीं बताया था कि उनका ये गीत फिल्म द वन (The Vvaan Song) का होगा।
छठ गीत का टीजर आउट
अब आखिरकार 'छठी मईया' गीत (Chhatthi Maiya Song) की पहली झलक सामने आ गई है। बुधवार को गीत का टीजर जारी किया गया है जिसमें तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) छठ पूजा करती हुई नजर आ रही हैं। 11 सेकंड के इस टीजर में विशाल मिश्रा की आवाज ने जादू कर दिया है। भोजपुरी में उन्होंने छठ गीत गाया है।

कल रिलीज होगा गाना
'छठी मईया' गीत का टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, "छठ की भक्ति और छठी मईया का आशीर्वाद।" यह गीत वास्तव में कल यानी गुरुवार को जारी किया जाएगा। गीत को विशाल मिश्रा ने गाया है और उनकी आवाज में यह गीत रिलीज से पहले ही छा गया है। सोशल मीडिया पर लोग गीत के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विशाल मिश्रा ने भोजपुरी में गाया गीत
इस भोजपुरी छठ गीत (Bhojpuri Chhath Song) को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। यहां तक कि गाने की धुन भी उन्होंने ही तैयार की है। वहीं, गीत को कौशल किशोर ने लिखा है। सोशल मीडिया पर जैसे ही गाने का टीजर जारी किया गया, इसे लाखों लोगों ने लाइक कर दिया है।
View this post on Instagram
कब रिलीज होगी द वन?
द वन की कहानी बिहार के मां वन देवी मंदिर के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। फिल्म में 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें सिद्धार्थ और तमन्ना के अलावा सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल और श्वेता तिवारी भी अहम भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड में गूंजेगा 'छठी मईया' का गीत, Vishal Mishra की आवाज में आएगा भोजपुरी गाना; टीजर पर दिया अपडेट
