आमिर खान थे असली टारगेट, तीन बार हुई थी घर की रेकी; Tiger Shroff फायरिंग केस में शॉकिंग खुलासा?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अभिनेता आमिर खान को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा हुआ है।
-1792996435300_m.webp)
आमिर खान और टाइगर श्रॉफ (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
18 अक्टूबर टाइगर श्रॉफ पर को हुआ था हमला
जांच में आमिर खान को लेकर नया दावा
फायरिंग केस की वजह से चर्चा में टाइगर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते 18 अक्टूबर को अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ था। हमलवारों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, लेकिन गनीमत ये रही कि टाइगर सुरक्षित बच गए। इस मामले में अब तक पुलिस कई लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है और जांच में अब हैरान करने वाला दावा सामने आ रहा है।
बताया जा रहा कि टाइगर श्रॉफ से पहले हमलावरों ने सुपरस्टार आमिर खान के घर की रेकी थी। टाइगर से पहले आमिर ही उनका पहला टारगेट थे। पूरा मामला क्या है, आइए समझते हैं।
आमिर खान थे निशाना
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार टाइगर श्रॉफ गोलीबारी केस में पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि हमलावरों से पूछताछ के दौरान पुलिस को ये जानकारी मिली है कि उनके निशाने पर टाइगर श्रॉफ पर पहला टारगेट नहीं थे। इससे पहले उन लोगों ने आमिर खान को टारेगट किया था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी होना बाकी है।

यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ पर हमले के तार यूपी के शाहजहांपुर से जुड़े, मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक युवक से की पूछताछ
बताया जा रहा है कि आमिर खान पर अटैक करने के लिए उनके मुंबई स्थित घर की तीन बार रेकी भी की गई थी, जिसके चलते आमिर के हर मूवमेंट को नोटिस और फॉलो किया गया था। लेकिन हमलावरों को अटैक करने के लिए सही मौका नहीं मिल पाया और इस वजह से वह आमिर खान पर हमला करने में नाकाम रहे।
-1792997529058.webp)
जांच में पता लगा है कि इसके बाद ही हमलावरों ने अपना प्लान टाइगर श्रॉफ की तरफ शिफ्ट कर दिया, जो जुहू स्थित एक पार्क में फुटबॉल खेलने आते थे। उन्होंने मौके की तलाश का फायदा उठाते हुए उसी लोकेशन पर टाइगर की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हालांकि, इस जानलेवा हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बचे।
इससे पहले टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अन्य कई सेलेब्स के भी नाम सामने आए थे, जिनको हमलावर अपना निशाना बनाना चाहते थे। उनमें रणबीर कपूर, सलमान खान और अक्षय कुमार के नाम शामिल रहे।
लॉरेस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने ली जिम्मेदारी
मालूम हो कि टाइगर श्रॉफ पर हुए गोलीबारी कांड के बाद सोशल मीडिया के जरिए ये पुष्टि की गई थी कि इस हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने ली है। उन्होंने कहा था कि जो भी सलमान खान के साथ काम करेगा, उसको ऐसे ही सबका सिखाया जाएगा।
