विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Upcoming Releases: अगस्त के आखिरी हफ्ते में होगा मनोरंजन का धूम-धड़ाका, थिएटर से OTT तक रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

Updated: Mon, 24 Aug 2026 05:57 PM (GMT+05:30)

अगस्त के आखिरी हफ्ते में मूवी लवर्स के लिए बहुत कुछ है, थिएटर से लेकर OTT तक कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं।

अगस्त के आखिरी हफ्ते में नहीं होगी बोरियत

अगस्त के आखिरी हफ्ते में नहीं होगी बोरियत

HighLights

  1. अगस्त के आखिरी हफ्ते में नहीं होगी बोरियत

  2. थिएटर में रिलीज होंगी ये फिल्में

  3. ओटीटी पर लगेगा फिल्मों-सीरीज का मेला 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अगस्त खत्म होने को है और जाते-जाते ये महीना अपने आखिरी हफ्ते में सिनेमा लवर्स को बहुत कुछ देने जा रहा है। इस हफ्ते में थिएटर में मोस्ट अवेटेड फिल्में रिलीज होने जा रही हैं वहीं ओटीटी पर थिएट्रिकल रन पूरा करने के बाद आने वाली फिल्में और नई फिल्में और सीरीज दस्तक देंगी।

तो चलिए देर किस बात की, अगस्त के आखिरी हफ्ते में क्या-क्या रिलीज हो रहा है, आइए जानते हैं-

थिएट्रिकल रिलीज

टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रॉन अप्स

यश (Yash), कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत स्टारर मोस्ट अवेटेड टॉक्सिक (Toxic: A Fairy Tale For Grown Ups) 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म पहले ही अपने गानों, टीजर और ट्रेलर से बज क्रिएट कर चुकी है और अब दर्शकों को इसके रिलीज होने का इंतजार है।

OTT (16)

खोसला का घोसला 2 (Khosla Ka Ghosla 2)

अनुपम खेर (Anupam Kher), बमन ईरानी, रणवीर शौरी और परवीन डबास जैसे कलाकारों से सजी खोसला का घोसला 2, 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म 2006 में रिलीज हुई खोसला का घोसला 2 का सीक्वल है जिसका निर्देशन प्रशांत भगिया ने किया है।

OTT (17)

ओटीटी रिलीज (Upcoming OTT Releases)

बंदर (Bandar)

थिएट्रिकल रन पूरा करने के बाद बॉबी देओल (Bobby deol) की मूवी बंदर अब अपनी डिजीटल पारी की शुरुआत करने जा रही है। यह फिल्म 28 अगस्त को जी5 (Zee5) रिलीज होगी। अनुराग कश्यप की डायरेक्ट की गई यह फिल्म समर मेहरा (बॉबी देओल) की कहानी है, जो 50 साल के पूर्व टेलीविजन और पॉप स्टार हैं और अब गुमनामी से जूझ रहे हैं।

OTT (18)

उनकी जिंदगी तब बिखर जाती है जब उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड गायत्री (सपना पब्बी) उन पर रेप और यौन उत्पीड़न का चौंकाने वाला केस दर्ज कराती हैं।

बबीता सिंह रिपोर्टिंग (Babita Singh Reporting)

इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा बबीता सिंह रिपोर्टिंग भारत के एक छोटे से शहर पर आधारित है जो बबीता सिंह की कहानी दिखाती है। एक युवा असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर जो आम तौर पर लोगों को खुश रखने वाली पुलिसकर्मी है और हमेशा दूसरों को प्राथमिकता देती है। उसकी दुनिया तब उलट-पुलट हो जाती है जब उसे दो हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया जाता है। यह फिल्म 28 अगस्त को प्राइम वीडियो (Prime Video) पर रिलीज होगी।

OTT (19)

चुंबक (Chumbak)

आतिश कपाडिया और जेडी मजेठिया की बनाई इस आने वाली सीरीज में नीना गुप्ता (Neena Gupta), संदीप धर, हेली शाह और कई अन्य कलाकार नजर आएंगे। इसकी कहानी शहर के एक ऐसे इलाके पर आधारित, जहां लोग आपस में बहुत घुल-मिलकर रहते हैं, यह अलग-अलग पीढ़ियों के लोगों की एक दिल को छू लेने वाली कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है। यह 28 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

OTT (20)

द लास्ट सेल्यूट (The Last Salute)

कुशल श्रीवास्तव के निर्देशन में बनी यह डॉक्यूमेंट्री भारतीय वायु सेना (IAF) में MiG-21 फाइटर जेट के 62 साल के सफर को सम्मान देती है। इसमें इसके ऑपरेशनल इतिहास, ऐतिहासिक मिशनों और पायलटों की कई पीढ़ियों के साथ बने इसके गहरे भावनात्मक जुड़ाव को दिखाया गया है। यह 26 अगस्त को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी।

OTT (21)

द ग्रेवयार्ड सीजन 3 (Graveyard 3)

इस टर्किश क्राइम थ्रिलर (Crime Thriller) के तीसरे सीजन में, एक सीरियल किलर की तलाश बेहद डरावनी और निजी हो जाती है, क्योंकि चीफ इंस्पेक्टर ओनेम ओजुल्कु और इस्तांबुल स्पेशल क्राइम्स यूनिट की वापसी होती है। लेकिन इस बार, खतरा सीधे उनके दरवाजे पर दस्तक दे रहा है।

OTT (22)

महिलाओं के दरवाजों पर परेशान करने वाले 'स्टॉकर पैकेज' मिलने से शुरू हुई यह घटना तेजी से एक बड़ी साजिश में बदल जाती है, जिसमें देशव्यापी क्राइम सिंडिकेट, हाई-सोसाइटी वेनेशियन मास्क की नीलामी और पुलिस इंटेलिजेंस के अंदर ही छिपा एक खतरनाक गद्दार शामिल है। यह नेटफ्लिक्स पर 28 अगस्त को रिलीज होगी।

माइकल (Michael)

मशहूर पॉप सिंगर और डांसर माइकल जैक्सन (Michael Jackson) की बायोपिक माइकल की 'किंग ऑफ पॉप' बनने से पहले और बाद की जर्नी दिखाती है। यह माइकल जैक्सन की शानदार और बेहद उलझी हुई जिंदगी की एक सच्ची झलक दिखाती है। इसमें उनके असली भतीजे जाफर जैक्सन मुख्य भूमिका में हैं और यह फिल्म इस मशहूर एंटरटेनर की जिंदगी के जबरदस्त उतार-चढ़ाव को दिखाती है। यह 29 अगस्त को जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर रिलीज होगी।

OTT (23)

द सीक्रेट वुमन (The Secret Woman)

'द सीक्रेट वुमन' एक दिलचस्प डैनिश साइकोलॉजिकल थ्रिलर (Psychological Thriller) है। यह कहानी लुईस की है, जो नॉर्वे के एक द्वीप पर शांत जिंदगी जी रही है, लेकिन एक अजनबी उसकी असलियत को हिलाकर रख देता है। वह अजनबी दावा करता है कि लुईस असल में हेलेन सोडरबर्ग है- एक ऐसी महिला जो तीन साल पहले डेनमार्क से गायब हो गई थी और अपने पीछे एक पति और छोटा बेटा छोड़ गई थी।

OTT (24)

अपनी ही पहचान पर सवाल उठने के बाद, वह अपने मौजूदा साथी को छोड़कर डेनमार्क लौटती है ताकि अपने गायब होने का राज पता लगा सके। इस दौरान उसे ऐसे चौंकाने वाले राज पता चलते हैं जो उसकी दुनिया को पूरी तरह उलट-पुलट कर देते हैं। यह 28 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- OTT पर आ रही Alia Bhatt की फिल्म, कब और कहां स्ट्रीम होगी 'Don't Be Shy'