Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आर्थिक तंगी का शिकार, पाई-पाई को मोहताज, आमिर उठाते थे खर्च; Lagaan के 'ईश्वर काका' का दर्दनाक था अंतिम जीवन

    Updated: Thu, 04 Jun 2026 03:57 PM (IST)

    आमिर खान की फिल्म 'लगान' में 'ईश्वर काका' का किरदार निभाने वाले अभिनेता श्रीवल्लभ व्यास का अंतिम जीवन बेहद दर्दनाक रहा। ...और पढ़ें

    तंगहाली में बीता 'ईश्वर काका' का अंतिम जीवन

    तंगहाली में बीता 'ईश्वर काका' का अंतिम जीवन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में ऐसे कई सितारे हैं, जो पर्दे पर आकर चमकते हैं, लेकिन एक वक्त के बाद वो चमक फीकी पड़ जाती है। अब आपको आमिर खान की फिल्म लगान तो याद होगी ही। इस फिल्म में आमिर के साथ कई सितारे नजर आए थे और इस कल्ट फिल्म के लोग आज भी दीवाने हैं। इसी फिल्म में एक ऐसा सितारा था, जिसका जीवन अंतिम वक्त में बेहद दर्दनाक तरीके गुजरा, आज कहानी उन्हीं की...

    लगान में निभाया था ईश्वर काका का किरदार

    दरअसल आज जिस सितारे की हम बात कर रहे हैं उन्होंने आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 'लगान' (Lagaan) में 'ईश्वर काका' का किरदार निभाया था और इस किरदार को निभाने वाला कोई और नहीं बल्कि एक्टर श्रीवल्लभ व्यास (Shrivallabh Vyas) थे। फिल्म में श्रीवल्लभ ने ईश्वर काका का किरदार निभाया, जो विकेटकीपर बनते हैं।

    यह भी पढ़ें- 25 साल बाद फिर बनेगा इतिहास! Lagaan की ब्लॉकबस्टर जोड़ी Aamir-आशुतोष एक और पीरियड ड्रामा के लिए आए साथ

    Shrivallabh

    दरअसल फिल्म आमिर खान की ही फिल्म 'सरफरोश में श्रीवल्लभ ने मेजर असलम बेग का किरदार निभाया था। उनका यह किरदार आमिर खान को इस कदर पसंद आया कि उन्होंने बाद में उन्होंने अपनी फिल्म लगान का उन्हें ऑफर दिया था और बाद में वह फिल्म लगान में ईश्वर काका के किरदार में नजर आए थे।

    ऐसा रहा श्रीवल्लभ का सफर

    श्रीवल्लभ ने फिल्म लगान समेत यूं तो कई फिल्मों में काम किया था, लेकिन उन्होंने अपने सफर की शुरूआत थिएटर से की थी। 1958 में राजस्थान में जन्मे श्रीवल्लभ ने जयपुर में पढ़ाई की और इसके बाद वह एनएसडी आ गए। यहां उन्होंने काफी वक्त तक कला सीखी और यहीं पर उन्हें 700 रुपए महीने की तनख्वाह भी महीने भर के लिए मिला करती थी।

    खबरें और भी

    Shri

    उनकी पत्नी ने खुद एक इंटरव्यू की जानकारी दी थी। आखिरकार उन्होंने साल 1991 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। उन्होंने शाह रुख के साथ माया मेम साहब तो वहीं केतन मेहता के साथ सरदार, सरफरोश, लगान, बंटी और बबली, चांदनी बार समेत करीब 50-60 फिल्मों में काम किया था।

    तंगहाली में बीता अंतिम जीवन

    श्रीवल्लभ की जिंदगी में अंतिम वक्त बेहद दर्दनाक रहा। दरअसल साल 2008 में श्रीवल्लभ गुजरात के राजपीपला में एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान यहां पर वह होटल के बाथरूम में गिर गए। इसमें उनके सिर में गहरी चोट आई और वह बेहोश हो गए। बाद में फिल्म के क्रू मेंबर्स ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसके बाद उनके सिर का ऑपरेशन किया गया।

    Shrivallabh 1

    इस पैरालिसिस अटैक ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल दिया। परिवार की आर्थिक स्थित धीरे-धीरे कमजोर होती चली गई। 2013 में उनका परिवार जोधपुर आ गया। जब आर्थिक स्थित बिल्कुल खराब हुई तो आमिर खान ने श्रीवल्लभ और उनके परिवार की मदद की।

    उनकी पत्नी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि आमिर उनके खाते में हर महीने पैसे भेजते थे और इसके अलावा उनकी बेटियों की पढ़ाई का खर्च और श्रीवल्लभ की दवाईयों का खर्च उठाते थे।

    Lagaan 2

    आमिर के साथ-साथ एक्टर मनोज बाजपेयी और दूसरे कुछ लोगों ने भी श्रीवल्लभ व्यास की मदद की थी। इस मदद के चलते ही श्रीवल्लभ का इलाज और परिवार चल पाया। हालांकि तमाम कोशिशों के बाद श्रीवल्लभ को बचाया ना ज सका। 7 जनवरी 2018 को उनका जयपुर में निधन हो गया था।

    यह भी पढ़ें- 25 साल बाद फिर खेला जाएगा 'अंग्रेजों' और 'गांववालों' के बीच क्रिकेट, सिनेमाघरों में री-रिलीज हो रही है Lagaan