राजस्थानी धुन, सजन से मिलने की बैचेनी; Lata Mangeshkar ने कविता कृष्णमूर्ति संग मिलकर जब गाया ये कल्ट गाना
Old Bollywood Song: 90 के दशक में क्षेत्रीय संगीत की झलक दिखाने वाला एक गाना आज भी याद किया जाता है। इस गाने को लता मंगेशकर और कविता कृष्णमूर्ति ने आव ...और पढ़ें

राजस्थानी धुन से बना ये कल्ट गाना
HighLights
राजस्थानी धुन से सजा था ये गाना
लता मंगेशकर और कविता कृष्णमूर्ति ने दी थी आवाज
गाने पर खूब थिरकी थीं रवीना-दिव्या भारती
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में आज भले ही गानों को बनाने के लिए उनमें रैप या वेस्टर्न कल्चर का इस्तेमाल किया जाता हो, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब गानों में क्षेत्रीय संगीत को शामिल जरूर किया जाता था। हालांकि ऐसा नहीं है कि आज के गानों में क्षेत्रीय संगीत की झलक नहीं दिखती, लेकिन 90 के दशक में क्षेत्रीय संगीत मानो उसमें जान डाल देता था। आज बात उसी एक गाने की जिसे लता मंगेशकर ने गाकर अमर कर दिया...
कौन सा है वो गाना?
आज जिस गाने की बात हम कर रहे हैं, असल में वह गाना 1993 की बॉलीवुड फिल्म 'क्षत्रिय' (Kshatriya) का है। इस गाने का नाम है 'दिल ना किसी का जाए' । इस गाने में फिल्म की हीरोइन्स रवीना टंडन (Raveena Tandon) और दिव्या भारती (Divya Bharti) को फीचर किया गया था। गाना की शूटिंग एक राजस्थानी किले समान जैसी जगह पर हुई थी।
फिल्म के गाने में दो और डांसर्स भी नजर आईं थीं और उन्हीं के साथ रवीना-दिव्या थिरकती हुई दिखीं। इसके अलावा गाने में सनी देओल और संजय दत्त की झलक नजर आई। इस गाने की सबसे बड़ी बात यह रही कि गाने में दो दिग्गज सिंगरों ने आवाज दी थी।
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की पहली सिंगिंग सुपरस्टार, Raj Kapoor के अनबन की चुकाई कीमत; लता दीदी के चलते डूबा करियर!
लता दीदी ने कविता कृष्णमूर्ति संग दी आवाज
इस गाने को लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने अपनी आवाज की दी थी। लता दीदी के साथ उस वक्त गाने से ज्यादातर सिंगर थोड़ा घबराते थे, लेकिन इस गाने में लता जी के साथ कविता कृष्णमूर्ति (Kavita Krishnamurthy) ने भी आवाज दी थी। गाने में लता दीदी (Lata Mangeshkar Songs) की आवाज के साथ कविता ने खूब सुर मिलाए।
खबरें और भी
वहीं इस गाने का संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल (Laxmikant Pyarelal) ने तैयार किया था। इसके अलावा गाने के बोल गीतकार आनंद बख्शी ने लिखे। इनके साथ ही ये गाना खूब हिट रहा। गाने में राजस्थानी लिबाज पहने डांसर्स दिखीं, तो वहीं गाने का संगीत भी राजस्थानी संगीत से इंस्पायर्ड रहा, जो इसे अलग बनाकर गया।
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी फिल्म
आपको बता दें कि 1993 में फिल्म क्षत्रिय (Kshatriya Movie) रिलीज हुई थी। इस फिल्म में बड़ी स्टारकास्ट थी। वहीं फिल्म का बजट भी काफी ज्यादा था।
फिल्म को जेपी दत्ता ने बनाया था और फिल्म सनी देओल, संजय दत्त, धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, रवीना टंडन, दिव्या भारती और मीनाक्षी शेषाद्रि समेत कई स्टार्स नजर आए थे। इस एपिक एक्शन वॉर फिल्म की स्टारकास्ट काफी बड़ी थी और फिल्म को जेपी दत्ता ने बनाया था।
हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। फिल्म की कहानी राजस्थान के राजपूत परिवारों की पुरानी दुश्मनी और प्रेम-कहानी पर आधारित थी। फिल्म के गानों को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।
यह भी पढ़ें- 63 साल पहले आया भोजपुरी का 'पहिला गीत', राष्ट्रपति के कहने पर Lata Mangeshkar ने दी आवाज; आज भी कल्ट है ये गाना