Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    63 साल पहले 'गांव की गोरी' बन Helen ने मचाया गदर, कल्ट गाने को लता मंगेशकर ने दी आवाज; हिट हुई संगीतकार जोड़ी

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 06:20 PM (IST)

    हेलेन ने 1963 में आई फिल्म 'पारसमणि' में अपने ग्लैमरस अंदाज से हटकर 'देसी' अवतार से सबका दिल जीता था। फिल्म का एक गाना तो आज भी हिट है, जिसे लताा मंगे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. हेलेन ने 'पारसमणि' में 'देसी' अवतार में डांस किया

    2. खूब पॉपुलर हुआ फिल्म का ये गाना

    3. लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने इसी फिल्म से करियर शुरू किया

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में हेलेन वो एक्ट्रेस रही हैं, जिन्होंने फिल्मों से ज्यादा चर्चा अपने गानों को लेकर बटोरी। हेलेन मानो एक दौर में सुपरस्टार थीं और उन्हें सफलता हासिल अपने गानों के चलते ही हुई थी।

    हेलेन ज्यादातर गानों में ग्लैमर्स अवतार में नजर आईं, लेकिन उनका एक ऐसा भी आया, जिसमें वो बिल्कुल देसी अंदाज में दिखीं और गाना भी खूब हिट हुआ। इस गाने के बनने के पीछे की कहानी भी दिलचस्प है...

    कौन सा है हेलेन का वो गाना?

    उस दौर में हेलेन (Helen) कैब्रे और वेस्टर्न कल्चर के गानों में ज्यादा नजर आती थीं। हालांकि जब उन्होंने इस फिल्म में काम किया तो उन्होंने इस फिल्म के लिए बिल्कुल देसी अवतार लिया और इस फिल्म का नाम था पारसमणि। जी हां, साल 1963 में आई फिल्म पारसमणि (Parasmani Songs) में हेलेन (Helen) ने एक्टर महिपाल (Mahipal) के साथ काम किया था।

    Helen f

    फिल्म का गाना 'ओई मां ओई मां ये क्या हो गया' (Ooi Maa Ooi Maa Yeh Kya Ho Gaya) खूब पॉपुलर हुआ था। इस गाने में हेलेन ने बिल्कुल अंदाज में डांस किया। जो हेलेन पर्दे पर ग्लैमर्स अवतार में नजर आईं, उन्होंने इस फिल्म में घांघरा-चोली पहनकर डांस किया। गांव की गोरी बनकर हेलेन के इस गाने ने खूब गदर मचाया।

    गाने से चल पड़ा संगीतकार जोड़ी का करियर

    बहुत कम लोग ही यह जानते हैं कि इस फिल्म से ही संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने अपने करियर की शुरूआत की थी। यह इस संगीतकार जोड़ी की पहली फिल्म थी। इससे पहले दोनों ने एस.डी. बर्मन, कल्याणजी-आनंदजी जैसे बड़े संगीतकारों के साथ असिस्टेंट के तौर पर काम किया था।

    खबरें और भी

    हालांकि पारसमणि ने दोनों की किस्मत बदल दी। फिल्म का संगीत उन्होंने ही तैयार किया और हेलेन के गाने ओई मां को भी उन्होंने ही बनाया। गाने को लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने अपनी आवाज से सजाया और इस गाने को असद भोपाली (Asad Bhopali) ने लिखा था।

    इस फिल्म के बाकी गाने भी खूब पॉपुलर हुए। फिल्म का गाना हंसता हुआ नूरानी चेहरा (Hasta Hua Noorani Chehra) आज भी कल्ट क्लासिक गानों की फेहरिस्त में गिना जाता है। इस गाने की पॉपुलैरिटी आज भी उतनी ही है। वैसा ही कुछ हेलेन के गाने के साथ भी हुआ, जो सदियों से आज भी दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है।

    यह भी पढ़ें- 91 साल पहले बना था बॉलीवुड का पहला आइटम सॉन्ग, फिल्मों में कैसे हुई इस ट्रेंड की शुरुआत?

    यह भी पढ़ें- हेलेन को दी टक्कर, फिर हुईं गुमनाम; 4 बच्चों के पिता से रचाई शादी, अक्षय कुमार की पहली 'डांस गुरू' की कहानी