विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Alka Yagnik और पंकज उदास के भाई का वो कल्ट गाना, 27 साल पुराने सॉन्ग को सुन आ जाता है 'प्यार का मौसम'

Updated: Fri, 05 Jun 2026 04:42 PM (IST)

Old Bollywood Songs: 90 के दशक में पंकज उदास के भाई और अलका याज्ञनिक ने एक ऐसा गाना गाया था, जो आज भी कल्ट सॉन्ग बना हुआ है।

अलका याज्ञनिक ने मनहार उदास संग मिलकर गाया था कल्ट गाना

अलका याज्ञनिक ने मनहार उदास संग मिलकर गाया था कल्ट गाना

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में कई सितारे ऐसे रहे हैं, जिन्हें नाम और पहचान तो खूब मिली लेकिन वक्त के साथ उन्हें भुला दिया गया। किसी स्टार ने पर्दे पर हीरो बनकर दिल जीता तो किसी ने अपनी गायिकी से लोगों को अपना दीवाना बनाया। एक ऐसे ही सिंगर सिनेमा में आए जिनके भाई की आवाज ने लोगों को खूब इमोशनल किया तो वहीं इनकी आवाज भी दशकों तक सुनी जाती रही और इन्हीं का एक गाना इतना कल्ट हुआ कि जिसे आज भी लोग खूब सुनते हैं।

कौन सा है वो गाना?

अब यूं तो इस दिग्गज सिंगर के कई गाने हिट रहे, लेकिन एक ऐसा गाना भी आया जिसने आशिकों के दिलों पर खूब राज किया और इस गाने का नाम है मौसम। जी हां, साल 1999 में आई फिल्म 'जानवर' (Jaanwar) का गाना 'मौसम की तरह तुम भी बदल तो ना जाओगे' (Mausam Ki Tarah Tum Bhi Badal) वही गाना था, जिसने लोगों के दिलों में प्यार की एक नई बहार पैदा की थी।

यह भी पढ़ें- 23 साल पहले आए गाने ने तोड़े थे रिकॉर्ड, Sonu Nigam का ये कल्ट सॉन्ग जिंदगी से हारे इंसान का हैे बड़ा सहारा

Songss

इस गाने को आज भी सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते हुए देखा जाता है। गाने में अक्षय कुमार और करिश्मा कपूर नजर आए थे। अक्षय और करिश्मा की केमिस्ट्री इस गाने में काफी पसंद की गई थी और यह गाना उन कल्ट गानों में से है, जो अक्सर ट्रकों में सुनाई दे जाता है।

Manhar udhas

मनहार उदास और अलका ने दी आवाज

इस गाने को अलका याज्ञनिक (Alka Yagnik) और मनहार उदास (Manhar Udhas) ने साथ में मिलकर गाया था। गाने की शुरूआत अलका की आवाज से होती है। उस दौर में अलका लगभग हर दूसरे गाने की आवाज बना करती थीं। वहीं अक्सर लोगों को लगता है कि इस गाने को कुमार सानू (Kumar Sanu) या उदित नारायण (Udit Narayan) ने आवाज दी थी, लेकिन असल में गाना पंकज उदास (Pankaj Udhas) के बड़े भाई मनहार उदास ने गाया था।

उनकी आवाज में यह गाना खूब पसंद किया गया। हालांकि उस दौर में मनहार उदास (Manhar Udhas Songs) के कई गाने ऐसे थे, जो खूब पसंद किए गए थे और यह गाना उन्हीं में से एक था। इस गाने का संगीत आनंद-मिलिंद ने दिया था तो वहीं इसे समीर ने लिखा था।

आपको बता दें कि फिल्म 'जानवर' (Jaanwar Movie) को सुनील दर्शन ने बनाया था और फिल्म में करिश्मा-अक्षय के साथ कादर खान, शिल्पा शेट्टी और कई सितारे नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

यह भी पढ़ें- 35 साल पहले Pankaj Udhas ने गाया था सिनेमा का कालजयी सैड सॉन्ग, आंखों से आंसू निकाल देगा