विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के खेतों में हुई Lata Mangeshkar के इस गाने की शूटिंग, हीरोइन की खूबसूरती पर मचा गदर; आज भी कल्ट है सॉन्ग

Updated: Mon, 06 Jul 2026 04:27 PM (GMT+05:30)

1970 में एक फिल्म आई, जिसके एक गाने को लता मंगेशकर ने आवाज दी और ये गाना ब्लॉकबस्टर बन गया। गाने की शूटिंग पंजाब में हुई और हीरोइन की खूबूसरती के खूब चर्चे हुए।

लता मंगेशकर का ये गाना आज भी है सुपरहिट

लता मंगेशकर का ये गाना आज भी है सुपरहिट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर कुछ गाने ऐसे होते हैं, जो सीधा दिलों में बस जाते हैं। 70 के दशक में हिंदी सिनेमा में कुछ ऐसा ही संगीत बन रहा था, जहां फिल्मों से ज्यादा चर्चा उनके संगीत की होती थी।

ये वही दौर था जब हर कोई लता मंगेशकर से लेकर आशा भोसले, किशोर कुमार और मोहम्मद रफी को खूब सुना करती थी। इसी दौरान आया लता दीदी का एक ऐसा गाना, जिसमें हीरोइन की खूबसूरती देख हर किसी का दिल थम गया था।

कौन सा है वो गाना?

दरअसल आज जिस गाने की हम बात कर रहे हैं, यह गाना कोई और नहीं बल्कि साल 1970 में आई फिल्म 'हीर रांझा' (Heer Ranjha Songs) का है। गाने का नाम है मिलो ना तुम तो हम घबराएं (Milo Na Tum To Hum Ghabaraye)। यह गाना फिल्म हीर रांझा के लीड स्टार राज कुमार (Raaj Kumar) और प्रिया राजवंश (Priya Rajvansh) पर फिल्माया गया था। गाने में प्रिया राजवंश की खूबसूरती बस मानो देखते ही बन रही थी।

यह भी पढ़ें- Cannes में अवॉर्ड जीतने वाली इकलौती Hindi Film, 80 सालों से रिलीज के लिए तरसी; क्यों नहीं पहुंची सिनेमाघर?

Priya rajvansh

इस गाने को किसी और ने नहीं बल्कि लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने अपनी आवाज दी थी। गाना सोशल मीडिया पर आज भी खूब ट्रेंड करता है। यहां तक कि इस गाने को आज भी लोग खूब गुनगुनाते हैं और जेन-जी भी इस गाने को खूब सुनते हैं और इसका सबूत इंस्टाग्राम पर वायरल रील्स से लग जाता है।

Raaj e

लता मंगेशकर की आवाज और पंजाब के खेत

इस गाने को लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Songs) ने अपनी आवाज में गाया गया ये गीत प्रिया राजवंश पर फिल्माया गया। गाने में पंजाब के खेत दिखते हैं और पीले आउटफिट में प्रिया राजवंश की खूबसूरती मानो देखते ही बनती है। इस गाने का संगीत मदन मोहन ने तैयार किया था।

Heer

गाने की शूटिंग पंजाब के खेतों में की गई और गाने में पंजाब के खेतों की लहलहाती खेती भी साफ नजर आ रही है। गाने में राज कुमार और प्रिया राजवंश का सादगी भरा अंदाज आपका भी दिल जीत लेगा। यूं तो फिल्म हीर-रांझा के लगभग सभी गाने हिट हुए थे लेकिन इस गाने ने अलग ही ख्याति प्राप्त की और इसीलिए यह गाना ब्लॉकबस्टर साबित हुआ।

आपको बता दें कि फिल्म 'हीर-रांझा' (Heer Ranjha Songs) को चेतन आनंद (Chetan Anand) ने बनाया था। फिल्म की बड़ी बात यह थी कि इस फिल्म का ज्यादातर पंजाब में शूट किया गया। यहां तक कि चेतन आनंद को फिल्म के लिए परफेक्ट सनसेट मिल सके, इसके लिए उन्होंने किसानों को खेती जल्दी काटने के लिए पैसे तक दिए थे।

पूरी फिल्म कविता के अंदाज में शूट हुई और बाद में हिट हुई। आज भी फिल्म को खूब पसंद किया जाता है और इसके गाने आज भी कल्ट क्लासिक हैं।

यह भी पढ़ें- 80 साल पहले बनाई कल्ट फिल्म, धर्मेंद्र-राजेश खन्ना को बनाया स्टार; 20 साल छोटी हीरोइन से था डायरेक्टर का अफेयर