पाकिस्तानी मूवी का रीमेक थी ये हिंदी फिल्म, Salma Agha ने 'तवायफ' बन लूटी महफिल; गानों ने मचाई थी खूब सनसनी
90 के दशक की एक हिंदी फिल्म पाकिस्तानी फिल्म का रीमेक थी। इसमें सलमा आगा ने पाकिस्तानी फिल्म वाला ही तवायफ का किरदार निभाया और उनके गाने भी खूब हिट हुए थे।

पाकिस्तानी फिल्म का रीमेक थी ये हिंदी मूवी
HighLights
पाकिस्तानी फिल्म का रीमेक थी ये हिंदी मूूवी
सलमा आगा ने दोनों फिल्मों में तवायफ का किरदार निभाया
फिल्म का गाना 'तेरी मोहब्बत मेरी जवानी' खूब हिट हुआ
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक में हिंदी सिनेमा में नई फिल्मों का चलन शुरू हो गया है। नई कहानियां, नए किरदार पर्दे पर पेश हो रहे थे। इसी बीच हिंदी सिनेमा में एक पाकिस्तानी फिल्म का रीमेक बना।
इस फिल्म में बॉलीवुड के कई एक्टर्स तो थे ही, साथ ही फिल्म में पाकिस्तान की एक एक्ट्रेस ने भी काम किया और ये वही एक्ट्रेस थीं, जो ओरिजिनल फिल्म में भी नजर आईं थीं और फिर बॉलीवुड में बने रीमेक में भी इन्होंने काम किया। रीमेक फिल्म का एक गाना खूब चर्चा में रहा था।
कौन सी है वो फिल्म?
दरअसल जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो फिल्म कोई और नहीं बल्कि साल 1990 में आई 'पति, पत्नी और तवायफ' है। इस फिल्म की चर्चा इसलिए ज्यादा हुई, क्योंकि ये फिल्म एक पाकिस्तानी फिल्म का ऑफिशियली हिंदी रीमेक थी। फिल्म असल में 1988 में आई पाकिस्तानी फिल्म 'बाजार-ए-हुस्न' (Baazar e Husn) का हिंदी रीमेक थी।

हिंदी फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, सलमा आगा, फराह नाज, अनीता राज और सुमीत सहगल जैसे स्टार्स नजर आए थे। फिल्म को राजकुमार कोहली ने बनाया था। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल दिखाकर नहीं गई, लेकिन सलमा आगा के किरदार की चर्चा खूब हुई, क्योंकि उन्होंने अपने उसी रोल को दोबारा से जिया था।
फिल्म में सलमा आगा बनीं थीं तवायफ
दरअसल इस फिल्म से जुड़ी खास बात यह है कि इसमें सलमा आगा तवायफ के किरदार में नजर आईं थीं। वहीं पाकिस्तानी फिल्म 'बाजार-ए-हुस्न' में भी सलमा आगा ने वही किरदार निभाया, जिसे उन्होंने हिंदी फिल्म में निभाया। मतलब ये है कि उन्होंने अपने ओरिजिनल किरदार को ही हिंदी फिल्म में रिपीट किया था।

हिंदी फिल्म के रीमेक के निर्देशक राजकुमार कोहली ने इस फिल्म के स्क्रीनप्ले, सीन्स और ड्रामे को लगभग हूबहू पाकिस्तानी फिल्म से कॉपी किया था। मिथुन (Mithun Chakraborty) और सलमा आगा (Salma Agha Songs) की कैमिस्ट्री की खूब चर्चा हुई तो वहीं फिल्म में सलमा आगा ने गाने भी गाए, जो खूब हिट भी हुए।
हिट रहे थे फिल्म के गाने
इस फिल्म में सलमा आगा ने गानों को आवाज भी दी थी। फिल्म का गाना 'तेरी मोहब्बत मेरी जवानी' (Teri Mohabbat Meri Jawani), खूब चर्चा में रहा था। इस गाने में सलमा आगा (Salma Agha) एक्टर सुमीत सहगल (Sumeet Saigal) के साथ रोमांस करती नजर आईं। इस गाने को सलमा आगा ने मोम्मद अजीज के साथ गाया था। गाने में बारिश के बीच दोनों एक्टर्स रोमांस करते दिखे थे।
उस वक्त में सलमा आगा हिंदी फिल्मों में पहले ही अपना नाम बना चुकी थीं। फिल्म 'निकाह' में राज बब्बर के साथ उनकी जोड़ी ब्लॉकबस्टर रही थी। उनका गाना 'दिल के अरमां आसुओं में बह गए' (Dil Ke Armaan Aansuo Mein Bah Gaye) भी कल्ट गानों में गिना जाता है।
यही वजह है कि ज्यादातर हिंदी फिल्मों में सलमा आगा ने अपने गानों को खुद आवाज दी थी और वही उन्होंने फिल्म पति पत्नी और तवायफ में भी किया था।
यह भी पढ़ें- 4 अफेयर, 3 शादियां फिर भी रहीं अकेली; गुमनाम हुईं फिल्म 'निकाह' की हीरोइन? Raj Kapoor के साथ था खास कनेक्शन
