मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल Awarapan 2? इमरान हाशमी की फिल्म ने सोमवार को पलटी Box Office पर बाजी
14 अगस्त को रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म ने मंडे को बॉक्स ऑफिस पर हैरान करने वाली कमाई की है।
-1787587584572_m.webp)
सोमवार को आवारापन 2 ने कितना किया कलेक्शन?
HighLights
सोमवार को आवारापन 2 ने कितना किया कलेक्शन?
मंडे टेस्ट में पलटी इमरान हाशमी की फिल्म की बाजी
14 अगस्त को रिलीज हुई थी इमरान की फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इमरान हाशमी की आवारापन 2 ने 14 अगस्त को बंटवारा 1947 के साथ थिएटर में दस्तक दी थी। बिना ज्यादा शोर शराबे और प्रमोशन के इमरान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है।
पहले ही दिन 22 करोड़ रुपये के साथ खाता खोलने वाली 'आवारापन 2' ने दूसरे दिन 33.75 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 26 करोड़ रुपये की धुआंधार कमाई की। हालांकि पहले सोमवार से कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई लेकिन फिर भी फिल्म ने ठीकठाक कमाई जारी रखी।
यह भी पढ़ें- Awarapan 2 की सक्सेस के बीच Emraan Hashmi की 'गन मास्टर 69' का आ रहा टीजर, हिमेश रेशमिया संग लौटेगा पुराना जादू
सोमवार को आवारापन 2 (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन पूरे कर लिये हैं और अब आइए जानते हैं फिल्म ने कितना कलेक्शन किया?
आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11
सैकनिल्क के मुताबिक, आवारापन 2 ने 11वें दिन यानी सोमवार को एक बड़ी गिरावट दर्ज की है। इतना ही नहीं मंडे को फिल्म ने अब तक की सबसे कम कमाई की। फिल्म ने 11वें दिन सिर्फ 1.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
-1787587727561.webp)
हालांकि बड़ी बात ये है कि आवारापन 2 पहले ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर एक हिट का दर्जा हासिल कर चुकी है। क्योंकि रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका बजट लगभग 45 करोड़ रुपये था।
सोमवार के कलेक्शन के साथ फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 137.63 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 164.13 करोड़ रुपये हो गया है।
आवारापन 2 डे 11 कलेक्शन- 1.38 करोड़ रुपये (अब तक)
नेट इंडिया कलेक्शन- 137.63 करोड़ रुपये
ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 164.13 करोड़ रुपये
-1787587761869.webp)
आवारापन 2 के बारे में
'आवारापन 2' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसे नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी कक्कड़, बिलाल सिद्दीकी और विशेष भट्ट ने लिखी है। यह 2007 की फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है और इसमें इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
फिल्म की कहानी पूर्व गैंगस्टर शिवम पंडित के इर्द-गिर्द घूमती है जिस पर लगभग दो दशक पहले जानलेवा हमला हुआ था जिसमें वह बच गया था। अब वह बैंकॉक में बच्चों की तस्करी करने वाले एक रैकेट का पर्दाफाश करने के मिशन पर निकलता है, क्योंकि उसने जिस बच्ची को गोद लेने के लिए दिया था, वह लापता हो गई है।
