टॉक्सिक की नाक के नीचे से Awarapan 2 ने उड़ाई मोटी रकम, 13वें दिन इमरान हाशमी की फिल्म ने नहीं मानी हार
अभिनेता इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 ने टॉक्सिक की रिलीज के बाद भी कमाई में हार नहीं मानी है।

आवारापन 2 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
आवारापन 2 ने कमाई में नहीं मानी हारी
13वें दिन इमरान हाशमी फिल्म ने किया कमाल
टॉक्सिक की रिलीज के बाद भी नहीं हटी पीछे
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक (Toxic) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। माना जा रहा था कि टॉक्सिक के आने के बाद पहले से ही थिएटर्स में चल रही है बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म आवारापन 2 की कमाई पर गहरा असर देखने को मिलेगा।
लेकिन टॉक्सिक के सामने आवारापन 2 (Awarapan 2) ने हार नहीं मानी है और लेटेस्ट रिलीज के सामने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। आइए जानते हैं कि रिलीज के 13वें दिन आवारापन 2 ने कितनी कमाई की है।
आवारापन 2 ने छोड़ी छाप
14 अगस्त को आवारापन 2 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इसके साथ अभिनेता सनी देओल की मोस्ट अवेटेड मूवी बंटवारा 1947 भी आई, लेकिन आवारापन 2 ने अपनी शानदार कहानी के दम पर हर किसी का दिल जीता। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से इमरान हाशमी की मूवी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला और इसी वजह ये मूवी कमर्शियल तौर पर भी सफल रही।
यह भी पढ़ें- Toxic की रिलीज से पहले आई Awarapan 2 की सुनामी, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की फिल्म का कब्जा

रिलीज के 13वें दिन भी आवारापन 2 ने अपनी शानदार कमाई का सिलसिला जारी रखा है और मोटी रकम छापी है। दूसरे बुधवार को आवारापन 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 1 करोड़ का कारोबार किया है, जो टॉक्सिक जैसी बड़ी रिलीज के सामने किसी भी फिल्म के लिए कमाई का एक अच्छा आंकड़ा माना जा रहा है।
-1787801294796.webp)
बेशक टॉक्सिक के आने से आवारापन 2 के कलेक्शन में 13वें दिन 76 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन फिर भी इमरान की मूवी की आलोचना नहीं की जा सकती, क्योंकि अब तक ये फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के दो सप्ताह पूरे होने से पहले ही 144 करोड़ की कमाई कर चुकी है और सुपरहिट बन गई है।
वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के पार आवारापन 2
सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि ओवरसीज भी आवारापन 2 ने अपनी छाप छोड़ी है। गौर किया जाए इस मूवी के अब तक के टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में तो वह 202 करोड़ के पार पहुंच चुका है। इतना ही नहीं विदेशों में आवारापन 2 की कुल कमाई अब तक 32 करोड़ हो चुकी है।
