विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बाद भी Awarapan 2 को नहीं आया चैन, बुधवार के कलेक्शन ने उड़ाए सबके होश

Updated: Wed, 19 Aug 2026 11:30 PM (IST)

आवारापन 2 के बुधवार का अर्ली कलेक्शन सामने आ चुका है। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कमाने के बाद भी अपनी रफ्तार नहीं छोड़ी।

आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस डे 6 कलेक्शन/ फोटो- Instagram

आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस डे 6 कलेक्शन/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. बुधवार को आवारापन 2 के कलेक्शन ने किया सरप्राइज

  2. 100 करोड़ कमाने के बाद भी शांत नहीं बैठी फिल्म

  3. दुनियाभर में 200 करोड़ कमाने के पहुंची करीब

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आवारापन 2 (Awarapan 2) इमरान हाशमी के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। 14 अगस्त को बंटवारा 1947 के साथ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेने वाली मूवी हर दिन अपनी कमाई से फैंस को सरप्राइज कर रही है।

मंगलवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली फिल्म आवारापन 2 बुधवार के भी अर्ली कमाई के ऑंकड़ें सामने आ चुके हैं, जो काफी सरप्राइजिंग है।

बुधवार को आवारापन 2 ने की इतनी कमाई

बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही सफलता की कहानी लिखने वाली इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म आवारापन 2 ने बुधवार को वर्किंग डेज पर भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाई हुई है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के छठे दिन मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 6.75 करोड़ का सिंगल डे कलेक्शन किया है।

आवारापन 2 का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 107.50 करोड़ तक का कर लिया है। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 128.29 करोड़ पहुंचा है।

_ - 2026-08-19T232316.470

दुनियाभर में 200 करोड़ की तरफ बढ़ाए कदम

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो आवारापन 2 अच्छी कमाई कर ही रही है, लेकिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी मूवी काफी तेज रफ्तार से दौड़ रही है। एक्शन रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल 153.59 करोड़ तक का बिजनेस 5 दिनों के अंदर कर लिया है, जौ काफी इम्प्रेसिव है।

_ - 2026-08-19T232429.781

ओवरसीज मार्केट में इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 ने छठे दिन बुधवार को 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। मूवी का विदेशी बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 25.30 करोड़ तक का हो चुका है। आवारापन 2 साल 2007 में रिलीज हुई मूवी आवारापन का सीक्वल है। जो बॉक्स ऑफिस पर तो फ्लॉप रही थी, लेकिन टीवी पर मूवी को काफी पसंद किया गया और यह मूवी हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्मों में शामिल हो गई।

यह भी पढ़ें- 5000 के साथ आए मुंबई....खाने के पड़े थे लाले, Awarapan 2 ने बदली एक्टर की किस्मत; 50 की उम्र में बना स्टार

यह भी पढ़ें- पॉपुलर कॉमेडियन के बेटे ने Awarapan 2 में निभाया ऑटिस्टिक लड़के का किरदार, दिग्गज कलाकार ने दी ट्रेनिंग