विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर खजांची बनी Awarapan 2, शुक्रवार को Emraan Hashmi की फिल्म पर जमकर हुई धनवर्षा

Updated: Fri, 21 Aug 2026 11:26 PM (IST)

आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। 8वें दिन के घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हुए कलेक्शन से हर कोई हैरान रह गया।

आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस डे 8 कलेक्शन/ फोटो- Instagram

आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस डे 8 कलेक्शन/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार से भाग रही है आवारापन 2

  2. अब तक मूवी 8 दिनों में कर चुकी है इतना कलेक्शन

  3. दुनियाभर में भी दिखा इमरान हाशमी की मूवी का दबदबा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बंटवारा 1947 एक तरफ जहां बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से हार मान चुकी है, तो वहीं इमरान हाशमी की मूवी आवारापन 2 (Awarapan 2) बॉक्स ऑफिस पर लगातार बेहतरीन कारोबार कर रही है।

महज 5 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली मूवी को सिनेमाघरों में लगे हुए 8 दिन पूरे हो चुके हैं। शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर आवारापन 2 ने क्या कमाल किया, नीचे देखें फिल्म के आंकड़े।

बॉक्स ऑफिस पर फुल स्पीड में दौड़ी आवारापन 2

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर मूवी आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही कमाल का बिजनेस कर रही है। इस फिल्म ने जहां 22 करोड़ से खाता खोला, पहले वीकेंड पर मूवी ने शनिवार को सिंगल डे में 33.75 करोड़ और रविवार को 26 करोड़ का बिजनेस किया। आम तौर पर फिल्में वीकडेज पर धीमी पड़ जाती हैं, लेकिन रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म की स्पीड में कोई फर्क नहीं पड़ा।

अब मूवी के आठवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, आवारापन 2 ने शुक्रवार को 8वें दिन पर 5.50 करोड़ की कमाई की है। हालांकि, यह अर्ली कलेक्शन है, जिसमें सुबह तक थोड़ी और बढ़ोतरी हो सकती है।

awarapan 2

8 दिन में आवारापन 2 ने किया इतना कलेक्शन

14 अगस्त को सिनेमाहॉल में रिलीज हुई आवारापन 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 119 करोड़ तक का कर लिया है। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 141.87 करोड़ तक पहुंच चुका है। इमरान हाशमी की ये फिल्म सिर्फ इंडिया में ही शानदार बिजनेस नहीं कर रही है, बल्कि ओवरसीज मार्केट में भी मूवी की कमाई काफी बेहतरीन है।

awarapan

फिल्म ने 8वें दिन ओवरसीज मार्केट में कुल 1 करोड़ का बिजनेस किया है, जिसके बाद विदेशी बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की कमाई 27.30 करोड़ तक पहुंचीं। दुनियाभर में मूवी ने अभी तक 169.17 करोड़ का बिजनेस किया है। अब फैंस इस फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने का बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- विदेशों में Awarapan 2 का कहर, जबरदस्त कमाई के साथ 200 करोड़ की ओर बढ़ी Emraan Hashmi की फिल्म

यह भी पढ़ें- Awarapan 2 ने छह दिन में गिराए 4 विकेट, Emraan Hashmi ने छीना सिंहासन; 2026 की टॉप 6 फिल्मों की लिस्ट में शामिल