विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Toxic के आने से पहले Awarapan 2 ने लूट लिया बॉक्स ऑफिस का खजाना, शनिवार को फिर आया उछाल; मेकर्स हुए मालामाल

Updated: Sat, 22 Aug 2026 10:56 PM (GMT+05:30)

आवारापन 2 के कलेक्शन में शनिवार को एक अच्छा उछाल देखने को मिला है। टॉक्सिक के आने से पहले मूवी ने बॉक्स ऑफिस 9वें दिन धड़ाधड़ नोट छापे।

आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस डे 8 कलेक्शन/ फोटो- Instagram

आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस डे 8 कलेक्शन/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. शनिवार को आवारापन 2 के कलेक्शन में आया उछाल

  2. टॉक्सिक से पहले आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर की अच्छी कमाई

  3. सिनेमाहॉल के बाद इस OTT पर आएगी ये फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर अगर किसी फिल्म का बोलबाला है, तो वह इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' (Awarapan 2) है। रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म ने कमाई के मामले में बंटवारा 1947 को पीछे छोड़ते हुए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर एक बहुत ही बेहतरीन कमाई कर ली है।

आवारापन 2 के रास्ते का कांटा बनने के लिए जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर यश की फिल्म टॉक्सिक दस्तक देने वाली है। हालांकि, उससे पहले ही इमरान हाशमी की क्लट क्लासिक फिल्म के सीक्वल ने अपना खाता भर गया है। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में एक अच्छा उछाल देखने को मिल है।

रिलीज के 9वें दिन नोटों से भरी आवारापन 2 के मेकर्स की झोली

बॉक्स ऑफिस पर 5 दिनों में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म ' आवारापन 2' ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। मूवी ने आठ दिन पूरे होने के साथ 119 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली थी। शुक्रवार को जहां रोमांटिक फिल्म ने सिंगल डे में 5.50 करोड़ की कमाई की, तो वहीं दूसरा वीकेंड आने के साथ ही मूवी के कलेक्शन में शनिवार को एक अच्छा उछाल देखने को मिला।

सैकनिल्क डॉट कॉम की अर्ली रिपोर्ट्स के मुताबिक, आवारापन 2 ने रिलीज के नौवें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे में कुल 6.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। बॉक्स ऑफिस पर मूवी का नेट कलेक्शन 125.55 करोड़ और ग्रॉस कमाई 149.65 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

Untitled design (27)

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी आवारापन 2?

आवारापन 2 का सिक्का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो चल ही रहा है, लेकिन यह मूवी दुनियाभर में भी अपना दबदबा बना चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर आठ दिन पूरे होने पर इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ने 169.51 करोड़ का बिजनेस किया था। मूवी ने ओवरसीज मार्केट में अभी तक 27.30 करोड़ के आसपास हुई है। सिनेमाघरों में तहलका मचाने वाली ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी, जहां आपको इसका 2007 में रिलीज हुआ पहला पार्ट भी मिल जाएगा।

Screenshot 2026-08-22 224758

आवारापन 2 घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 को तो धूल चटा चुकी है, लेकिन अब 3 दिन बाद मूवी का सामना बॉक्स ऑफिस पर टॉक्सिक के साथ होने वाला है। यह फिल्म यश की मूवी के सामने बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है, ये तो आने वाला वक्त बताएगा।

यह भी पढ़ें- विदेशी बॉक्स ऑफिस पर Emraan Hashmi का राज, सिर्फ 8 दिनों में Awarapan 2 ने खर्च से चार गुना ज्यादा कर ली कमाई!

यह भी पढ़ें- 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर खजांची बनी Awarapan 2, शुक्रवार को Emraan Hashmi की फिल्म पर जमकर हुई धनवर्षा