Awarapan 2 ने छह दिन में गिराए 4 विकेट, Emraan Hashmi ने छीना सिंहासन; 2026 की टॉप 6 फिल्मों की लिस्ट में शामिल
आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 4 बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं। यह मूवी इस साल की टॉप 6 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है।

साल की सबसे कमाऊं टॉप 6 फिल्मों में शामिल हुई आवारापन 2
HighLights
आवारापन 2 ने 6 दिन में 107.50 करोड़ कमाए
2026 की टॉप 6 सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में शामिल
इमरान हाशमी की पहली 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इमरान हाशमी के लिए साल 2026 काफी लकी साबित हुआ है। एक्टर अपनी कल्ट क्लासिक फिल्म 'आवारापन' के सीक्वल के साथ 14 अगस्त को थिएटर्स में आए। इस फिल्म के साथ सनी देओल की बंटवारा 1947 भी रिलीज हुई, लेकिन उस पर 'आवारापन 2' बहुत भारी पड़ी।
22 अगस्त के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग करने वाली आवारापन 2 ने महज 6 दिनों के अंदर छह बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं और 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शुमार हुई। इमरान हाशमी की मूवी ने किन छह फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े, नीचे पढ़ें डिटेल्स।
अक्षय कुमार-शाहिद कपूर की फिल्मों की बजाई बैंड
आवारापन 2 इस साल की सबसे तेजी के साथ 100 करोड़ में क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन चुकी है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने बुधवार को तकरीबन 6.75 करोड़ का बिजनेस किया था, जिसके बाद मूवी की कमाई लगभग 107.50 करोड़ तक पहुंच गई थी।
100 करोड़ के क्लब में शामिल होने ही इमरान हाशमी की रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म ने जिन मूवीज को बॉक्स ऑफिस पर धूल चटाई है, उसमें शाहिद-कृति की फिल्म कॉकटेल 2 है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम 104.56 करोड़ की कमाई की थी। रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 है। दिलजीत दोसांझ की मैं वापस आऊंगा है और शाहिद कपूर की ओ रोमियो है।

अगर सिर्फ आवारापन 2 के बुधवार के कलेक्शन की बात की जाए, तो इस फिल्म ने छठे दिन की कमाई से वेलकम टू द जंगल को भी पछाड़ दिया है। अक्षय कुमार की मूवी ने छ्ठे दिन पर सिर्फ 6.07 करोड़ का कलेक्शन किया था।
साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में हुई शामिल
आवारापन 2 इमरान हाशमी के करियर की पहली 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म है। मूवी ने अन्य फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद इस साल की टॉप 6 फिल्मों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। इस साल की सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने वाली टॉप फिल्मों की लिस्ट नीचे देखें:
- धुरंधर 2 -1186.32
- बॉर्डर 2- 362.76 करोड़
- भूत बंगला- 199.23 करोड़
- धमाल 4- 177.77 करोड़
- वेलकम टू द जंगल- 137.93 करोड़
- आवारापन 2- 107.50 करोड़
आवारापन 2 ने अभी तक तो घरेलू बॉक्स ऑफिस के मैदान में अपनी पकड़ मजबूत बनाई हुई है, लेकिन अब सोलो राज करने के लिए मूवी के पास बस 5 दिन और बचे हुए हैं, क्योंकि टॉक्सिक (Toxic) 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
