विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेशी बॉक्स ऑफिस पर Emraan Hashmi का राज, सिर्फ 8 दिनों में Awarapan 2 ने खर्च से चार गुना ज्यादा कर ली कमाई!

Updated: Sat, 22 Aug 2026 08:18 AM (IST)

Awarapan 2 Worldwide Collection Day 8: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 ने आठवें दिन भी विदेशी बाजार में खूब पैसा छापा है।

आवारापन 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

आवारापन 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी आवारापन 2 (Awarapan 2), इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। यूं तो इमरान ने कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन पहली 100 करोड़ी फिल्म आवारापन 2 है, वो भी 8 दिन के अंदर।

आवारापन 2, वास्तव में इमरान हाशमी की ही 2007 में आई फिल्म आवारापन का सीक्वल है। पहली फिल्म भले ही 19 साल पहले फ्लॉप हो गई थी, लेकिन सीक्वल ने दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने पर मजबूर कर दिया। यह फिल्म, सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म बंटवारा 1947 (Batwara 1947) पर भी भारी पड़ गई। 

बंटवारा से आगे निकली आवारापन 2

एक ओर बंटवारा 1947 आठ दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है, दूसरी ओर आवारापन 2 ने सेंचुरी मारने के बाद दुनियाभर में 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तैयारी में है। आठवें दिन भी घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ फिल्म ने विदेशी बाजार में भी करोड़ों रुपये में कमाई की है।

आठवें दिन किया करोड़ों में कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 ने आठवें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था, जबकि ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 1 करोड़ रुपये की कमाई की है। बीते दिन फिल्म के शोज भी घटे थे। ऐसे में कमाई का कम होना लाजमी था। 

Awarapan 2 Worldwide Collection day 7

बजट से चार गुना ज्यादा हुई कमाई

बात करें टोटल कलेक्शन की तो महज 8 दिनों में आवारापन 2 ने दुनियाभर में अपनी कमाई से बजट से 3.8 गुना ज्यादा का कारोबार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को बनाने में 45 करोड़ रुपये खर्च किया गया था, लेकिन आठ दिनों में यह फिल्म दुनियाभर में 170 करोड़ रुपये के करीब कारोबार कर चुकी है।

नेट इंडियन कलेक्शन- 119 करोड़

ग्रॉस कलेक्शन- 141.87 करोड़

ओवरसीज कलेक्शन- 27.30 करोड़

वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 169.17 करोड़

यह भी पढ़ें- विदेशों में Awarapan 2 का कहर, जबरदस्त कमाई के साथ 200 करोड़ की ओर बढ़ी Emraan Hashmi की फिल्म

यह भी पढ़ें- विदेशी सरजमीं पर Sunny Deol को बड़ा झटका, Batwara 1947 के छठे दिन का कलेक्शन कर देगा हैरान