इंटरनेशनल मार्केट में Awarapan 2 ने लहराया कामयाबी का परचम, कमाई में इस फिल्म का किया खेल खत्म
इमरान हाशमी की लेटेस्ट फिल्म आवारापन 2 कमाई के मामले में पूरी दुनिया में शानदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है।

आवारापन 2 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
पूरी दुनिया में आवारापन 2 का धमाल
छठे दिन शानदार रही फिल्म की कमाई
2026 की इस मूवी का तोड़ा रिकॉर्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता इमरान हाशमी का नाम इस वक्त लेटेस्ट फिल्म आवारापन 2 को लेकर चर्चा में बना हुआ है। अपनी शानदार कहानी और कमाल के गानों के दम पर आवारापन 2 हर किसी के दिल को भा गई है। इतना ही नहीं कमर्शियल तौर पर मूवी ने अपनी छाप छोड़ी है और देश विदेश तक उम्दा कारोबार करके दिखाया है।
इसका अंदाजा आप आवारापन 2 के रिलीज के छठे दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को देखकर आसानी से लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि बुधवार को इस मूवी का ग्लोबली बिजनेस कितना रहा है।
आवारापन 2 ने वर्ल्डवाइड किया कमाल
बीते शुक्रवार को आवारापन 2 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। 19 साल पहले आई आवारापन के सीक्वल के तौर पर इस मूवी को लेकर दर्शकों में काफी ज्यादा क्रेज नजर आया और भारी तादाद में दर्शक इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंचे। ओपिनंग वीकेंड तक ग्लोबली 90 करोड़ के करीब कमाई करने वाली आवारापन 2 ने वीक डे में भी शानदार कमाई की लय बरबरार रखी है।
यह भी पढ़ें- Batwara 1947 का छठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 50 करोड़ का कलेक्शन भी हुआ मुश्किल
-1787193500205.webp)
सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो रिलीज के छठे दिन ये मूवी वर्ल्डवाइड 10 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही है। जिसकी मदद से अब आवारापन 2 का ग्लोबली ग्रॉस कलेक्शन 154 करोड़ के करीब पहुंच गया है, जो रिलीज का पहला सप्ताह पूरा होने से पहले किसी भी फिल्म के लिए एक माइलस्टोन है।

बता दें कि विदेशों में अब तक ये मूवी 25 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर चुकी है। फिलहाल जिस लिहाज से आवारापन 2 कमर्शियल तौर पर परफॉर्मेंस दे रही है, उसको मद्देनजर रखते हुए ये साफ कहा जा सकता है कि आने वाले वीकेंड तक ये फिल्म 200 करोड़ के ग्रॉस कलेक्शन के करीब पहुंच सकती है।
आवारापन 2 इस मूवी से निकली आगे
आवारापन 2 ने कमाई के मामले में सबसे पहले तो अपने साथ रिलीज होने वाली फिल्म बंटवारा 1947 का खेल समाप्त किया और अब इसने शाहिद कपूर की इस साल रिलीज होने वाली फिल्म कॉकटेल 2 को पछाड़ दिया है। दरअसल कॉकटेल 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 143 करोड़ था और अब इमरान हाशमी की फिल्म 154 करोड़ के कारोबार के साथ आगे निकल गई है।
