विदेशों में Awarapan 2 का कहर, जबरदस्त कमाई के साथ 200 करोड़ की ओर बढ़ी Emraan Hashmi की फिल्म
Awarapan 2 Worldwide Collectoin Day 7: इमरान हाशमी स्टारर फिल्म आवारापन 2 ने दुनियाभर में सात दिनों में धांसू कलेक्शन कर लिया है।

आवारापन 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) जो 19 साल पहले नहीं कर पाए, अब कर रहे हैं। 19 साल पहले सनी देओल की फिल्म 'अपने' के साथ फिल्म 'आवारापन' रिलीज हुई थी, लेकिन यह फिल्म नही चली और 'अपने' हिट हो गई।
मगर अब 19 साल बाद फिर से इमरान हाशमी और सनी देओल की फिल्मों का क्लैश हुआ और इस बार बाजी अभिनेता ने मार ली। 'आवारापन 2' ने सनी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) को पछाड़ दिया है। एक तरफ 'बंटवारा 1947' सात दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई, वहीं 'आवारापन 2' 200 करोड़ क्लब के नजदीक आ गई है।
सातवें दिन 'आवारापन 2' का कलेक्शन
इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है और वो चाहे घरेलू हो या फिर ओवरसीज। दोनों ही जगहों पर रोमांटिक थ्रिलर ने जमकर पैसा छापा है। सातवें दिन भी यही हाल रहा। सैकनिल्क के मुताबिक, 'आवारापन 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सातवें दिन 6 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
ओवरसीज में भी करोड़ों में कलेक्शन
सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस ही नहीं, 'आवारापन 2' ने विदेशी मार्केट में भी नॉन-वीकेंड पर 1 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। कुल मिलाकर वीकडेज में फिल्म की कमाई अच्छी-खासी हुई है। सिर्फ ओवरसीज में अब तक का कारोबार 26 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

200 करोड़ के क्लब में होगी शामिल
वहीं, बात करें 'आवारापन 2' के सात दिनों के नेट, ग्रॉस इंडियन और वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो फिल्म ने अभी तक भारत में 113.50 करोड़ रुपये नेट और 135.37 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। ओवरसीज कलेक्शन को मिलाकर दुनियाभर में अब तक इमरान हाशमी की फिल्म 161.67 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। उम्मीद है कि आने वाले वीकेंड तक यह रिकॉर्ड भी टूट जाएगा।
यहां देखिए 'आवारापन 2' का डे वाइज कलेक्शन...
- पहला दिन- 22 करोड़
- दूसरा दिन- 33.75 करोड़
- तीसरा दिन- 26 करोड़
- चौथा दिन- 9.25 करोड़
- पांचवां दिन- 9.75 करोड़
- छठा दिन- 6.75 करोड़
- सातवां दिन- 6 करोड़
यह भी पढ़ें- Awarapan 2 ने छह दिन में गिराए 4 विकेट, Emraan Hashmi ने छीना सिंहासन; 2026 की टॉप 6 फिल्मों की लिस्ट में शामिल
