विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Batwara 1947 से तीन गुना ज्यादा कमाई कर Awarapan 2 ने मारी बाजी, कभी सनी की फिल्म से पिट गई थी 'आवारापन'

Updated: Mon, 24 Aug 2026 09:40 AM (IST)

Box Office Report: रविवार को बंटवारा 1947 और आवारापन 2 ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर कितना कारोबार किया, जानिए दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट...

आवारापन 2 और बंटवारा 1947 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन।

आवारापन 2 और बंटवारा 1947 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बंटवारा 1947 (Batwara 1947) और आवारापन 2 (Awarapan 2) इस साल की दो बड़ी फिल्में थीं जो एक ही दिन यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। दोनों फिल्मों का जॉनर अलग था। इतिहास फिर से दोहराया जा रहा था। कयास लग रहे थे कि कहीं फिर से इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) को झटका न लगे। मगर सब पलट गया।

आवारापन 2 ने पहले दिन तगड़ा बिजनेस किया जिसे बंटवारा 1947 टक्कर भी न दे सकी। अब दोनों फिल्मों की रिलीज को 10 दिन हो गए हैं, दो वीकेंड गुजर चुके हैं। मगर बाजी इमरान हाशमी की फिल्म ने मार ली है। चलिए दोनों फिल्मों के अब तक के कलेक्शन के बारे में बताते हैं...

बंटवारा 1947 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी बंटवारा 1947 सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी जैसे दिग्गज सितारों से सजी फिल्म थी। करीब 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी बंटवारा 1947 की रिलीज को 10 दिन हो गए हैं, लेकिन फिल्म की कमाई बजट वसूल पाने में नाकाम रही। 

Sunny DEOL

सैकनिल्क के मुताबिक, दूसरे वीकेंड में भी सनी देओल की फिल्म को फायदा नहीं मिला। फिल्म का कुल कारोबार 10 दिनों में नेट कलेक्शन 36.80 करोड़ रुपये हो गया, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 43.67 करोड़ रुपये है। दुनियाभर में फिल्म ने 52.52 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

  • पहला दिन- 5.75 करोड़
  • दूसरा दिन- 13.50 करोड़
  • तीसरा दिन- 7.25 करोड़
  • चौथा दिन- 2 करोड़
  • पांचवां दिन- 2.25 करोड़
  • छठा दिन- 1.5 करोड़
  • सातवां दिन- 1.35 करोड़
  • आठवां दिन- 75 लाख
  • नौवां दिन- 1.15 करोड़
  • दसवां दिन- 1.30 करोड़

आवारापन 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी स्टारर आवारापन 2 पहले दिन से सिनेमाघरों और बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। पहले दिन फिल्म ने 21 करोड़ रुपये से खाता खोला था। करीब 45 करोड़ रुपये बजट में बनी फिल्म ने खर्च से चार गुना कमाई कर ली है।

awarapan 2 worldwide collection day 9

दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 10 दिनों में 192.80 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, नेट इंडियन कलेक्शन 136.25 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 162.50 करोड़ रुपये है।

  • पहला दिन- 22 करोड़
  • दूसरा दिन- 33.75 करोड़
  • तीसरा दिन- 26 करोड़
  • चौथा दिन- 9.25 करोड़
  • पांचवां दिन- 9.75 करोड़
  • छठा दिन- 6.75 करोड़
  • सातवां दिन- 6 करोड़
  • आठवां दिन- 5.75 लाख
  • नौवां दिन- 8.25 करोड़
  • दसवां दिन- 8.75 करोड़
  • 19 साल पहले भी इमरान-सनी के बीच हुआ था क्लैश

इमरान हाशमी की फिल्म ने बंटवारा 1947 से दुनियाभर में तीन गुना से ज्यादा कारोबार कर लिया है। 19 साल पहले भी सनी देओल और इमरान हाशमी के बीच क्लैश हुआ था। उस वक्त सनी की जीत हुई थी। दरअसल 2007 में आवारापन 2 का पहला पार्ट (आवारापन) और सनी देओल की फिल्म अपने एक ही दिन (29 जून) सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तब पॉजिटिव रिव्यू के बावजूद आवारापन बुरी तरह पिट गई थी, वहीं सनी देओल की फिल्म अपने हिट हो गई थी।

यह भी पढ़ें- शनिवार को Awarapan 2 की कमाई में आया तगड़ा उछाल, 9 दिनों में इमरान हाशमी की फिल्म ने दुनियाभर में रचा इतिहास

यह भी पढ़ें- Toxic के आने से पहले Awarapan 2 ने लूट लिया बॉक्स ऑफिस का खजाना, शनिवार को फिर आया उछाल; मेकर्स हुए मालामाल